मनोरंजन

Trisha Krishnan Networth: थलापति विजय के आगे कितनी है तृषा कृष्णन की नेटवर्थ, एक फिल्म के लेती हैं 3 करोड़

Thalapathy Vijay-Trisha Krishnan Networth: अभिनेत्री तृषा कृष्णन इन दिनों कई वजहों से चर्चों में हैं। उनकी नेटवर्थ की बात करें तो एक्ट्रेस खूब पैसा कमाती हैं।
2 min read
May 11, 2026
Thalapathy Vijay-Trisha Krishnan
Thalapathy Vijay-Trisha Krishnan (सोर्स- एक्स)

Thalapathy Vijay-Trisha Krishnan Networth: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री तृषा कृष्णन इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरफ उनका नाम तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने थलापति विजय के साथ जोड़ा जा रहा है, तो दूसरी तरफ उनकी फिल्मों और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। तृषा ने सालों की मेहनत से सिर्फ सिनेमा में ही नहीं बल्कि अपनी शानदार कमाई और आलीशान जिंदगी से भी खास पहचान बनाई है।

तृषा कृष्णन ने कई चर्चित फिल्मों में किया काम (Thalapathy Vijay-Trisha Krishnan Networth)

तृषा कृष्णन साउथ इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं जिन्होंने लंबे समय तक लगातार सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने करियर में ‘घिल्ली’, 96, 'विन्नैथांडी वरुवाया' और 'वर्षम' जैसी कई चर्चित फिल्मों में काम किया। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर उन्होंने तमिल और तेलुगु सिनेमा में अलग पहचान बनाई।

तृषा कृष्णन की कुल संपत्ति

रिपोर्ट्स के मुताबिक तृषा कृष्णन की कुल संपत्ति करीब 85 करोड़ रुपये बताई जाती है। फिल्मों के अलावा वो ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रमोशनल प्रोजेक्ट्स से भी बड़ी कमाई करती हैं। कहा जाता है कि अभिनेत्री एक फिल्म के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये फीस लेती हैं। हालांकि उनकी लोकप्रियता बढ़ने के बाद उनकी फीस में भी बड़ा इजाफा हुआ है।

बताया जाता है कि 'लियो' जैसी बड़ी फिल्म के लिए तृषा ने करीब 5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। यही वजह है कि आज वह साउथ इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हो चुकी हैं।

ब्रांड डील्स से भी खूब कमाती हैं तृषा

तृषा सिर्फ फिल्मों से ही नहीं बल्कि विज्ञापनों और ब्रांड डील्स से भी मोटी कमाई करती हैं। कई बड़े ब्रांड्स के साथ उनका जुड़ाव है। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रमोशनल एक्टिविटीज और एंडोर्समेंट से भी वह करोड़ों रुपये कमाती हैं।

अभिनेत्री की लग्जरी लाइफस्टाइल भी अक्सर चर्चा में रहती है। चेन्नई में उनका बेहद आलीशान घर है जिसकी कीमत करीब 10 से 12 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा हैदराबाद में भी उनकी एक शानदार प्रॉपर्टी मौजूद है जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी जाती है।

कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां शामिल

कारों के मामले में भी तृषा किसी से पीछे नहीं हैं। उनके पास कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां हैं। अभिनेत्री के कार कलेक्शन में मर्सिडीज, बीएमडब्लू, रेंज रोवर जैसी शानदार कारें शामिल हैं।

थलापति विजय की नेटवर्थ

वहीं तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय की संपत्ति की बात करें तो उनकी नेटवर्थ कुल 624 करोड़ के करीब बताई जाती है। उनकी कुल चल संपत्ति लगभग 404 करोड़ रुपये है, जबकि अचल संपत्ति करीब 220 करोड़ रुपये बताई गई है। उन्होंने अपने ऊपर किसी भी तरह की देनदारी नहीं होने की घोषणा की है।

Published on:
11 May 2026 10:29 am