मनोरंजन

‘घर बैठने’ वाले बयान पर तृषा कृष्णन का फूटा गुस्सा, एक्टर ने मांगी माफी

Trisha Krishnan And Vijay Affair: तृषा कृष्णन के खिलाफ एक्टर द्वारा घर बैठे किए गए भद्दे तंज ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचा दी। इस विवाद ने बढ़ते ही मामला तब गंभीर रूप ले लिया जब एक्टर को सार्वजनिक रूप से अपनी गलती का एहसास हुआ, तब उन्होंने तृषा कृष्णन के सामने माफी मांगी।
less than 1 minute read
• •
Mar 09, 2026
घर बैठने...वाला भद्दा तंज कसना तृषा कृष्णन को लेकर एक्टर पर पड़ा भारी, सरेआम नाक रगड़कर मांगी माफी!
तृषा कृष्णन और थलापति विजय (सोर्स: X)

Trisha Krishnan And Vijay Affair: साउथ स्टार्स थलापति विजय और तृषा कृष्णन के साथ जुड़ी खबरों ने हाल ही में काफी ध्यान आकर्षित किया है, जिसमें दोनों को एक इवेंट में साथ देखे जाने के बाद तृषा को कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इस विवाद के बीच, फिल्ममेकर और एक्टर आर पार्तिबन ने तृषा पर तंज कसते हुए एक बयान दिया, जिससे विवाद और बढ़ता नजर आ रहा है।

अवॉर्ड फंक्शन के दौरान तृषा की तस्वीर आई सामने

आर पार्तिबन ने चेन्नई में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान जब स्क्रीन पर तृषा की तस्वीर आई, तो उन्होंने ऐसा कमेंट किया, जो तृषा के ऊपर लगे विवाद से जुड़ा माना गया। इस पर तृषा ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट करके अपनी नाराजगी जाहिर की।

साथ ही, उन्होंने बताया कि एक इवेंट के आयोजक ने उनका नाम और फोटो बिना उनकी जानकारी के आखिरी मोमेंट में शामिल किया था। साथ ही, उन्होंने कहा कि माइक्रोफोन पर बिना सोच-समझे कोई भी कमेंट करना समझदारी नहीं बल्कि बेवकूफी है।

एक्टर ने सरेआम माफी मांगी

इन सबके बाद जब तृषा ने एक पोस्ट किया तो, आर पार्तिबन ने सरेआम माफी मांगी और कहा कि जो कुछ भी हुआ वो गलत था मैंने गलती की है। साथ ही, उन्होंने अपने बयान पर पछतावा जताया और ऐसे मामले फिर नहीं दोहराए जाने की इच्छा भी जाहिर की।

Updated on:
09 Mar 2026 02:06 pm
Published on:
09 Mar 2026 01:41 pm
Also Read
View All
‘कृति सेनन के आउटफिट जितना गुस्सा भी नहीं’, बिहार कांड के बीच एबिगेल पांडे ने उठाए लोगों की चुप्पी पर सवाल

डॉग Mau की डेथ पर गौरव तनेजा ने PETA और मेनका गांधी को दी चुनौती, बोले- ‘सबूत हैं तो कानूनी कार्रवाई करें’

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर की अगली फिल्म में काम करने वाले थे मुश्ताक खान, निधन पर विशाल चतुर्वेदी बोले- अपने पीछे विरासत छोड़ गए

‘आप सच में सबसे अच्छे होस्ट हैं’, रोहित शेट्टी के लिए रुहानिका धवन का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- ‘एक दिल है सर’

‘ढिंचैक पूजा की खिताब कोई और ले चुका है’, प्रीतम सिंह ने रीति तिवारी की गायकी पर यूं उड़ाया मजाक