मनोरंजन

‘किसी का घर तोड़ दिया’, प्यार पर ये बात कहकर बुरी फंसी तृषा कृष्णन, लोगों ने बताया एक्सटर्नल अफेयर की मंत्री

Trisha Krishnan Trolled: अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने हाल ही में एक पोस्ट किया है जिसे विजय के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। बस इसके बाद कई लोगों ने तृषा को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
3 min read
May 11, 2026
Trisha Krishnan Trolled
Trisha Krishnan Trolled (सोर्स- एक्स)

Trisha Krishnan Trolled: साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन हाल ही में तमिलनाडु के सीएम सी जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचकर खूब सुर्खियां बटोरीं। इसी बीच उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जिन्हें देखने के बाद फैंस ने जहां तृषा की खूबसूरती की तारीफ की वहीं बहुत सारे लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लेना भी शुरू कर दिया। आखिर क्या है इसके पीछे की वजह और क्यों उन्हें एक्सटर्नल अफेयर की मंत्री बताया गया, चलिए जानते हैं।

तृषा कृष्णन ने क्रिप्टिक पोस्ट किया साझा (Trisha Krishnan Trolled)

दरअसल तृषा कृष्णन ने विजय के शपथ ग्रहण समारोह में ब्लू कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। इस दौरान वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। अब उन्होंने इसी समारोह की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए एक ऐसी बात कह दी है जिसके बाद फैंस भी सीधे-सीधे विजय को कमेंट सेक्शन में मेंशन करने लगे हैं।

दरअसल तृषा ने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है। मेरे सभी करीबी दोस्तों को दिल से शुक्रिया।' उन्होंने इस क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए काफी कुछ कहने की कोशिश की है।

बुरी तरह ट्रोल हो गईं तृषा

इसी बीच विजय के फैंस ने तृषा को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। अब ये बात तो हर कोई जानता है कि विजय का उनकी पत्नी संगीता के साथ तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है, जिसके पीछे कहीं ना कहीं तृषा को ही वजह माना जाता है। अब तृषा के प्यार वाले इस पोस्ट पर लाजमी था कि कुछ लोगों को उन्हें ट्रोल तो करना था ही।

कई लोगों ने तृषा को बुरी तरह बैश करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने तृषा पर तंज कसते हुए उन्हें एक्सटर्नल अफेयर की मंत्री बताया। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने उन्हें कहा कि प्यार जितना बुलंद होता है उससे कई ज्यादा आवाज और गूंज घर तोड़ने की भी आती है।

विजय और तृषा के रिश्ते की अफवाह (Thalapathy Vijay-Trisha Affair Rumours)

तृषा और विजय के रिश्ते की अफवाहें पिछले कई महीनों से लगातार चर्चा में हैं। खासतौर पर तब से जब विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दाखिल की। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि संगीता ने अपने पति पर एक अभिनेत्री के साथ करीबी रिश्ते होने का आरोप लगाया था।

हालांकि किसी का नाम सामने नहीं आया, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस अभिनेत्री को तृषा कृष्णन से जोड़ने लगे। इसके बाद दोनों सितारों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसने इन अफवाहों को और हवा दे दी।

Updated on:
11 May 2026 12:08 pm
Published on:
11 May 2026 12:08 pm