मनोरंजन

उर्फी जावेद ने धर्म बदलने पर लगाई मुहर? कामाख्या मंदिर पहुंचीं तो लोगों ने नास्तिक होने के बयान पर कर दिया ट्रोल

Urfi Javed Religion Conversion: सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियां बटोरने वालीं उर्फी जावेद ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद उनके धर्म परिवर्तन को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई।
3 min read
Jul 02, 2026
Urfi Javed Religion Conversion
Urfi Javed Religion Conversion (सोर्स- @urf7i)

Urfi Javed Religion Conversion: अपने अनोखे फैशन सेंस और बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार वजह उनकी कोई बोल्ड ड्रेस या नया फैशन एक्सपेरिमेंट नहीं, बल्कि उनका बेहद सादा और पारंपरिक अवतार है।

हाल ही में उर्फी असम के फेमस कामाख्या देवी मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन किए। जैसे ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कीं, इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हुई कि कुछ ही दिन पहले खुद को नास्तिक बताने वाली उर्फी आखिर मंदिर कैसे पहुंच गईं।

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गुवाहाटी स्थित कामाख्या देवी मंदिर की कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वो लाइम ग्रीन रंग के सूट, सिर पर गुलाबी दुपट्टा और कंधे पर लाल चुनरी ओढ़े नजर आईं। माथे पर तिलक लगाए उर्फी का ये रूप उनके फैंस के लिए बिल्कुल अलग था। तस्वीरों के साथ उन्होंने केवल इतना लिखा, 'गुवाहाटी में कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन किए।' इसके बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने जमकर अपनी राय रखनी शुरू कर दी।

लोगों ने उर्फी की तस्वीर पर दिए रिएक्शन्स

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उर्फी के इस बदले हुए अंदाज की तारीफ की। किसी ने लिखा कि पहली बार उन्हें इतने पारंपरिक और सादगी भरे लुक में देखा है, तो किसी ने कहा कि ये उनका अब तक का सबसे खूबसूरत अवतार है। लेकिन कुछ लोगों ने उनके पुराने बयानों को याद दिलाते हुए सवाल भी उठाए। एक यूजर ने लिखा, 'आप तो नास्तिक थीं ना?' वहीं कई लोगों ने उनके हालिया मंदिर दौरे को उनके पुराने इंटरव्यू से जोड़कर देखा।

धर्म परिवर्तन की खबरों को लेकर बोली थीं उर्फी

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से उर्फी जावेद लगातार चर्चा में थीं क्योंकि सोशल मीडिया पर उनके धर्म परिवर्तन और नाम बदलने की अफवाहें तेजी से फैल रही थीं। दावा किया जा रहा था कि उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया है और अपना नाम बदलकर गीता रख लिया है। हालांकि उर्फी ने इन सभी खबरों को पूरी तरह झूठा बताया था। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साफ कहा था कि उन्होंने न तो धर्म बदला है और न ही अपना नाम। उन्होंने ये भी दोहराया था कि वह किसी धर्म को नहीं मानतीं और खुद को नास्तिक मानती हैं।

उर्फी ने फर्जी खबरों पर जताई थी नाराजगी

उर्फी ने फर्जी खबरें फैलाने वालों पर भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि बिना तथ्य जांचे इस तरह की बातें फैलाना गैर-जिम्मेदाराना है। उनके मुताबिक, उन्होंने कभी अपना नाम नहीं बदला और न ही किसी धर्म को अपनाया। यही वजह है कि कामाख्या मंदिर की तस्वीरें सामने आते ही लोगों ने उनके पुराने बयान और हालिया पोस्ट को जोड़कर अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू कर दीं।

Published on:
02 Jul 2026 03:04 pm