
Shreya Kalra Reveals Akanksha Chamola Is Bisexual (सोर्स- @netflixindia)
Shreya Kalra Reveals Akanksha Chamola Is Bisexual: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' का नया एपिसोड आते ही सोशल मीडिया पर एक नया विवाद छिड़ गया है। इस बार चर्चा का केंद्र बनीं कंटेंट क्रिएटर श्रेया कालरा, जिनके लगातार झगड़ों और तीखे बयानों ने दर्शकों को दो हिस्सों में बांट दिया है। हालांकि बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके रवैये को लेकर नाराजगी जाहिर की है और यहां तक कि उन्हें शो से बाहर करने की मांग भी शुरू कर दी है।
हालिया एपिसोड में श्रेया कालरा की कई कंटेस्टेंट्स के साथ तीखी बहस देखने को मिली। शुरुआत अभिनेता धीरज धूपर से हुई, लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। इसके बाद उनकी नोकझोंक सूफी मोतीवाला, अकांक्षा चमोला, पामेला सेरेना और दूसरे कंटेस्टेंट् से भी होती दिखाई दी। बहस के दौरान श्रेया ने कुछ टीवी कलाकारों के करियर और लोकप्रियता को लेकर भी टिप्पणी की, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
हाल ही के एपिसोड्स में श्रेया ने आकांक्षा चमोला का दूसरा बड़ा राज खोलकर भी लोगों की नफरत को कमा लिया है। लोगों ने उनके इस कदम पर जमकर अपना गुस्सा निकाला है। एपिसोड के तुरंत बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने श्रेया पर दिग्गज टीवी कलाकारों का सम्मान न करने का आरोप लगाया।
कुछ लोगों का कहना था कि वो केवल सुर्खियां बटोरने के लिए हर मुद्दे में बहस खड़ी कर रही हैं, जबकि कुछ दर्शकों ने उनके व्यवहार को शो के माहौल के लिए नुकसानदायक बताया।
सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में ये भी कहा गया कि श्रेया बिना किसी ठोस वजह के लगातार विवाद पैदा कर रही हैं। कुछ यूजर्स ने नेटफ्लिक्स और शो के निर्माताओं से अपील की कि यदि उनका यही रवैया जारी रहता है तो उन्हें जल्द ही शो से बाहर किया जाए। 'एलिमिनेट हर' जैसे हैशटैग भी कई पोस्ट में देखने को मिले, जिससे साफ है कि दर्शकों का एक बड़ा वर्ग उनके व्यवहार से खुश नहीं है।
Updated on:
02 Jul 2026 08:12 am
Published on:
02 Jul 2026 08:03 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
