मनोरंजन

खेसारी लाल यादव पर भड़कीं ये सिंगर, बोली- पैसों के लिए गंदे गानों पर नाचे तब बेटी याद नहीं आई?

Neha Singh Rathore on Khesari Lala Yadav : भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lala Yadav) ने हाल ही में एक लाइव वीडियो के जरिए फैंस से कहा था कि उन्हें काफी परेशान किया जा रहा है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह देंगे।
2 min read
Dec 03, 2022
neha_singh_rathore_on_khesari_lala_yadav.jpg
Neha Singh Rathore on Khesari Lala Yadav

Khesari Lala Yadav : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lala Yadav) पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। हाल ही एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लाइव वीडियो शेयर की थी, जिसमें अपने फैंस से बात करते हुए खेसारी काफी इमोशनल हो गए थे। एक्टर ने लाइव वीडियो में बताया कि उनकी बेटी की तस्वीरों और नाम का इस्तेमाल कर कुछ लोग अश्लील गाने भी बना रहे हैं। उनके इस वीडियो पर अब 'यूपी में का बा' सिंगर नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) ने निशाना साधा है। नेहा ने खेसारी लाल की लताड़ लगाते हुए फेसबुक पर एक क्लिप को शेयर किया है।

सिंगर नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) ने फेसबुक पर क्लिप शेयर करते हुए कहा, 'मैं बिना किसी का नाम लिए ही कहूंगी पर आप समझ जाएंगे। एक एक्टर आते हैं और सारे विवाद पर कहते हैं कि मैं पिता हूं, फिर खुद को पिता बता कर बचना चाहते है और फिर राजपूत समाज और यादव समाज करने लगते हैं। तो मैं बता दूं कि 'जो बोया है वही काटोगे'।

नेहा ने आगे कहा कि 'अब कुछ कहेंगे की मैं भी तो राजपूत समाज से हूं। तो कहते रहिए मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं यहां जो सच है सिर्फ उसका साथ दूंगी... आप कहते हैं कि आप अब पिता हैं और मेरी बेटी के लिए गंदे गाने गाए जा रहे है। तो पहले ये बताइए कि शुरुआत किसने की थी। आपने ही तो ये सब शुरू किया था, जब आप खुद एक पिता है तो ऐसे गंदे-गंदे गानों को क्यों गाते हैं?

नेहा यहीं नहीं रुकीं उन्होंने खेसारी लाल यादव (Khesari Lala Yadav) पर भड़कते हुए आगे कहा कि 'जब किसी और की बेटी के साथ गंदे गानों पर नाचते हो तब नहीं सोचते कि मेरी बेटी क्या कहेगी, कि उसका पिता कैसे गंदे गानों पर नाच रहा है?। जब आप गंदे गाने गाते हैं उसपर नाचते हैं तब तो आपको सिर्फ पैसा दिखाई देता है। दुनियाभर में भोजपुरी को बदनाम कर दिया। लेकिन जब आपके घर में बीवी है, एक बेटी है तब तो ये सब गाना छोड़ देना चाहिए।

गौरतलब है कि भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lala Yadav) ने हाल ही में एक लाइव वीडियो के जरिए फैंस से कहा था कि उन्हें काफी परेशान किया जा रहा है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह देंगे। इस बीच उन्होंने यह भी बताया था कि उनकी बेटी की तस्वीरों और नाम का इस्तेमाल कर कुछ लोग अश्लील गाने भी बना रहे हैं। खेसारी ने कहा था कि एक पिता के तौर पर वो कैसे अपनी बेटी को मुंह दिखाएंगे।

Updated on:
03 Dec 2022 12:48 pm
Published on:
03 Dec 2022 12:46 pm