मनोरंजन

उर्फी जावेद को होना पड़ा अपने लेटेस्ट ड्रेस के लिए बुरी तरह से ट्रोल, सामने आया Video

उर्फी जावेद एक बार फिर चर्चा में हैं और हमेशा की तरह वे अपने ड्रेसिंग सेंस के चलते टार्गेट हुई हैं। हमेशा अपने स्टाइल के लिए लाइम लाइट में रहने वाली उर्फी जावेद को एक बार फिर ट्रोलर्स ने अपने निशाने पर ले लिया है। दरअसल उर्फी जावेद और सुर्खियों का पुराना नाता है।

2 min read
URFI JAVED

उर्फी जावेद वो एक्टर हैं जो अपनी एक्टिंग से ज्यादा अन्य चीजों के लिए जानी जाती हैं। इस साल उर्फी जावेद को टीवी रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी में देखा गया था। हालांकि यहां वो कुछ कारनामा दिखा न सकीं औऱ पहले हफ्ते में ही शो से बाहर हो गईं। घर से बेघर होने के बाद से ही उर्फी सुर्खियों में हैं। दरअसल वो अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने रिलीविंग कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
यह भी पढ़ेंः ये है बॉलीवुड की टॉप सोशल मीडिया संसेशन्स, इनका ग्लैमर देख कर दंग रह जाएंगे आप
अब उर्फी का एक नया वीडियो सामने आया है जिसे देखकर उनके फैंस की बोलती ही बंद हो गई। दरअसल उर्फी जावेद को एक अवॉर्ड फंक्शन में स्पॉट किया गया था। इस दौरान एक्ट्रेस के कपड़े कुछ इस तरह से डिजाइन थे कि बीच से फटे लग रहे थे। बस फिर क्या था ट्रोलर्स ने उनके स्टाइलिंग को लेकर उन्हें जमकर फटकार लगा दी। एक के बाद एक उनके वीडियो पर उनके कपड़ों को लेकर कमेंट्स आ रहे हैं। लिस्ट में बहुत ही कम कमेंट्स होंगे जो उर्फी के फेवर में होगें। लोगों ने कमेंट सेक्शन में जमकर अपनी भड़ास निकाली है।

उर्फी जावेद इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस हैं जिनकी जितनी तारीफ होती है उतनी ही लोग उनकी थू-थू भी कर देते हैं, लेकिन उन्होंने साफ बता दिया है कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है। हाल ही में उर्फी ने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब भी दिया था। उर्फी जावेद ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरीज से की थी उन्हें 'बड़े भैया की दुल्हनिया' जैसे पॉपुलर शो में काम करने का मौका मिला। शो में उन्होंने अन्वी पंत की भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ेंः सगाई के दिन तक डॉ. नेने को नहीं पता था माधुरी दीक्षित हैं इंडस्ट्री की इतनी बड़ी एक्ट्रेस, यूं रह गए थे दंग
कई शोज में नजर आने वाली उर्फी जावेद को असली पॉपुलेरिटी बिग बॉस में आने के बाद हासिल हुई। यहां से बाहर निकलते ही उर्फी ने अपना नया रूप लोगों को दिखाया। बिग बॉस के घर से आने के बाद से ही वो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गई हैं। हालांकि वो पहले भी काफी एक्टिव थी, लेकिन उनकी असली फैन फॉलोइंग यहां से निकलने के बाद हुई हैं। तभी तो हाल ही में उन्होंने 2 मिलियन फ़ॉलोअर्स बना लिए हैं और अपने इन्ही फैंस के लिए वो आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट करती ही रहती हैं।

Published on:
22 Dec 2021 04:17 pm
Also Read
View All