मनोरंजन

Urfi Javed ने इस बार पार की सारी हदें, लोगों ने की देश से बाहर निकालने की मांग

Urfi Jved Latest Video : उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। जिसे देखकर लोग काफी भड़क गए। कुछ यूजर्स ने तो उर्फी को देश से बाहर निकालने की मांग कर डाली।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2022, 4:00 PM IST
urfi_javed_cover_her_body_by_mobile_new_photoshoot_viral_on_social_media.jpg
Urfi Javed cover her body by mobile new photoshoot viral on social media

Urfi Jved Latest Video : सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन अपने अतरंगी और अजीबोगरीब फैशन से लोगों को चौंकाती रहती हैं। उर्फी अक्सर ही अपने आउटफिट्स के साथ कोई न कोई ऐसा नया एक्सपेरिमेंट करती हैं कि देखने वाले भी दंग रह जाते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का एक नया वीडियो (Urfi Jved Latest Video) वायरल हुआ है। इस वीडियो में उर्फी ने सारी हदें ही पार कर दी। जिसे देखने के बाद कुछ लोग इतना भड़क गए कि उन्होंने एक्ट्रेस को देश से बाहर निकालने की मांग करनी शुरू कर दी।

दरअसल, उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (Urfi Javed Instagram) पर अपनी एक लेटेस्ट वीडियो (Urfi Jved Latest Video) शेयर की है। जिसका कैप्शन उन्होंने दिया, 'पूरी तरह चार्ज'। इस वीडियो में उन्होंने बोल्डनेस की हदें पार करते हुए कपड़ों के नाम पर अपने शरीर को सिर्फ दो मोबाइल से ढंका है। दरअसल, उर्फी ने रॉयल ब्लू कलर की पैंट्स और ब्लेजर को पहना हुआ है। जबकि दो मोबाइल से उन्होंने शरीर के ऊपर के हिस्से को ढक रखा है।

जैसे ही उर्फी जावेद का ये वीडियो (Urfi Jved Latest Video) सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, कार्टून की कमी नहीं है हमारे देश में... इसी तरह से दूसरे ने लिखा, अब ये कौन सी पागलपंती है, हद हो गई, अब तो कोई इसे देश से बाहर निकालो। इसके अलावा कई यूजर्स भद्दे कमेंट भी करते दिखे। गौरतलब है कि इससे पहले उर्फी ब्लेड, लोहे की चेन, मोबाइल सिम वगैरह ये बनी ड्रेस पहन चुकी हैं। इस बार उनका ये रूप देखकर फैंस भी भड़क गए हैं।

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’