मनोरंजन

एक बार फिर ट्रोल हो गई उर्फी जावेद, जालीदार टॉप पहनकर फैंस से मांग रहीं मदद

उर्फी जावेद इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस हैं जो अपने फैशन सेंस के लिए आए दिन ट्रोल होती रहती हैं। हालांकि उन्होंने साफ बता दिया है कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2021, 8:55 PM IST
urfi_javed_2.jpg
urfi javed

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट उर्फी जावेद अपनी पर्सनल लाइफ में बड़ी ही बिंदास है। इसी बिंदास स्वभाव के चलते वो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। बात चाहे अतरंगी कपड़ों की हो या बातों की वो हमेशा ही लाइम लाइट में बनी रहती हैं। एक बार फिर उर्फी जावेद ने अपने नए पोस्ट से सुर्खियां बटोरी हैं। उनके लेटेस्ट फोटोशूट पर एक बार फिर ट्रोलर्स ने कमेंट सेक्शन भर दिया है।

अपने लेटेस्ट फोटोशूट में उन्होंने वाइट स्कर्ट पर ब्लू ब्रा पहन रखी है। इसके ऊपर उन्होंने वाइट कलर का ब्लॉक टॉप पहना है जो पूरी तरह से ट्रांसपेरेटं है। बस फिर क्या उनके इस पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स आने लगे। हर कोई उनको नसीहत देते दिखाई दे रहा है। घर से बेघर होने के बाद से ही उर्फी सुर्खियों में हैं। वह अपने रिलीविंग कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आए दिन वो अपने लुक को लेकर चर्चित हो जाती हैं। दरअसल उर्फी जावेद वो एक्टर हैं जो अपनी एक्टिंग से ज्यादा अन्य चीजों के लिए जानी जाती हैं। इस साल उर्फी जावेद को टीवी रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी में देखा गया था।

उर्फी जावेद ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरीज से की थी उन्हें 'बड़े भैया की दुल्हनिया' जैसे पॉपुलर शो में काम करने का मौका मिला। शो में उन्होंने अन्वी पंत की भूमिका निभाई थी। उर्फी जावेद इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस हैं जो अपने फैशन सेंस के लिए आए दिन ट्रोल होती रहती हैं। हालांकि उन्होंने साफ बता दिया है कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है। हाल ही में उर्फी ने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब भी दिया था।

कई शोज में नजर आने वाली उर्फी जावेद को असली पॉपुलेरिटी बिग बॉस में आने के बाद हासिल हुई। यहां से बाहर निकलते ही उर्फी ने अपना नया रूप लोगों को दिखाया। बिग बॉस के घर से आने के बाद से ही वो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गई हैं। हालांकि वो पहले भी काफी एक्टिव थी, लेकिन उनकी असली फैन फॉलोइंग यहां से निकलने के बाद हुई हैं। तभी तो हाल ही में उन्होंने 2 मिलियन फ़ॉलोअर्स बना लिए हैं और अपने इन्ही फैंस के लिए वो आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट करती ही रहती हैं।

Updated on:
16 Dec 2021, 8:55 PM IST
Published on: