मनोरंजन

मुंह में गुटखा भरकर इस शख्स ने की ऐसी हरकते, उर्फी जावेद ने पकड़ लिया पेट

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मुंह में गुटखा भरकर उर्फी जावेद के साथ ऐसी हरकते करने लगता है कि उर्फी भी पीछे हटने लगीं।
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2022, 9:07 PM IST
मुंह में गुटखा भरकर इस शख्स ने की ऐसी हरकते, उर्फी जावेद ने पकड़ लिया पेट
मुंह में गुटखा भरकर इस शख्स ने की ऐसी हरकते, उर्फी जावेद ने पकड़ लिया पेट

अपनी अजीबोगरीब ड्रेस की वजह से लाइमलाइट में रहने वाली उर्फी जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वैसे तो उर्फी अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहती हैं। मगर इस बार वो अपने लुक्स को लेकर नहीं हल्की रास्ते में उनके साथ हुए एक एन्सीडेंट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।

वायरल वीडियो में दरअसल एक आदमी उर्फी जावेद के साथ जबरदस्ती करता नजर आ रहा है। जब सभी कैमरामैन्स उर्फी की तस्वीरें ले रहे थे, तभी एक व्यक्ति बीच में कूद कर आ जाता है। ये शख्स मुंह में गुटखा दबाए हुए है और उर्फी के साथ सेल्फी खिंचवाना चाहता है। पहले वह अपना गुटका थूकता है, फिर उर्फी की कमर पर हाथ रख कर करीब आता है और सेल्फी लेने की फरमाइश करने लगता है।

इस पूरे मामले को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड किया वैसे ही ये वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। लोग इस पूरे घटना की निंदा करते नजर आ रहे हैं। कुछ ने कमेंट में लिखा है, 'शेमलेस एक्ट' तो वहीं दूसरे ने लिखा, 'गुटखा लवर'। जहां लोग इस इंसीडेट की निंदा कर रहे है तो वहीं उर्फी जावेद की भी लोग आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उर्फी को उस शख्स को समझाने के बजाय हंस रही हैं।

यह भी पढ़ें: प्रिटी जिंटा के पति को नहीं आती हिंदी तो सलमान खान ने सिखा दी गाली, अब पत्नी को ये कह कर बुलाते हैं जीन गुडइनफ

वीडियो में उर्फी उस शख्स से थोड़ी कतराती हुई भी नजर आ रही हैं, मगर फिर भी वो जोर-जोर से हंसती नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में लोग उस व्यक्ति से कह रहे हैं कि मुंह में भरे गुटखे को थूक दो। शख्स मुंह में गुटखा भरे होने पर थोड़ा बुरा महसूस करता है, और वो इशारे में उर्फी से ऐसा होने पर शर्मिंदगी भी जाहिर करता है, जिसे उर्फी समझ भी जाती हैं, लेकिन अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं।

यह भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर के नए अंदाज ने मचाया धमाल! वायरल हुआ वीडियो, फैंस बोले- 'कभी-कभी मन करता है...'

Published on:
Also Read
View All
किसी के घर से आई बदबू तो किसी ने नहीं उठाया फोन, जब अपने ही घर में मृत पाए गए बॉलीवुड के ये सितारे

सीढ़ियों पर बैठे दिखे नानी, दिल्ली में गुपचुप चल रही थी ‘ब्लडी रोमियो’ की शूटिंग, वीडियो वायरल

EXCLUSIVE: ‘तिग्मांशु धूलिया मेरे गुरु हैं’, एशा देओल संग पहली बार स्क्रीन की शेयर, ‘प्रताप’ में अपनी भूमिका पर अमित साध ने की बात

‘रोज इडली-सांभर खाकर मर जाओगी’, प्रकाश राज से शादी की बात सुन ऐसा था पोनी वर्मा की पंजाबी फैमिली का रिएक्शन

प्यार का इजहार करना पड़ा भारी? समरीन कौर ने ट्रोलर्स के दोहरे रवैये पर उठाए सवाल, क्रिकेटर अर्शदीप ने बढ़ाया हौसला