1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रद्धा कपूर के नए अंदाज ने मचाया धमाल! वायरल हुआ वीडियो, फैंस बोले- ‘कभी-कभी मन करता है…’

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने एक्टिंग से लोगों का दिल तो जीतती ही हैं, साथ ही वो सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियोज से भी लोगों का दिल जीतते नजर आती रहती हैं। हाल ही में श्रद्धा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद फैंस अपना दिल हार बैठे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 31 Jan 2022, 3:25 PM IST

श्रद्धा कपूर के नए अंदाज ने मचाया धमाल! वायरल हुआ वीडियो, फैंस बोले- 'कभी-कभी मन करता है...'

श्रद्धा कपूर के नए अंदाज ने मचाया धमाल! वायरल हुआ वीडियो, फैंस बोले- 'कभी-कभी मन करता है...'

बॉलीवुड के सितारों को अक्सर आपने महंगी-महंगी गाड़ियो में धूमते हुए देखा होगा। मगर कभी-कभी ये सितारें आम लोगों कि तरह भी जीने की चाह रखते हैं, और अपना वेश बदलकर वो ऐसा करते भी हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को ही ले लीजिए। बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर की लाडली बेटी और बेहतरीन एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर अपनी पर्सनल एक्टिविटीज से फैंस को विजुअल ट्रीट देती देखी जाती हैं।

हाल ही में श्रद्धा कपूर ने ऑटो से ट्रेलव करते हुए अपना एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर किया है। इस वीडियो में फैंस को उनका मस्ती भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वीजियो में श्रद्धा ने काले रंग की टी-शर्ट और फेस मास्क में नजर आ रही हैं। मास्क की मदद से श्रद्धा ने लोगों की नजरों से खुद को छुपा रखा है। साथ ही उन्होंने चश्मा भी लगाया हुआ है। इस वीडियो में उनके सादगी भरे अंदाज को भी लोग पसंद कर रहे हैं।

श्रद्धा ने ऑटो रिक्शा में किए गए सवारी वाली एक्सपीरियंस वाली वीडियो को लोगों के साथ शेयर किया है। वो वीडियो में एक ऑटो रिक्शा में बैठी हुई हैं, चेहरे पर उनके मास्क लगा हुआ है। शायद मास्क की वजह से ऑटो ड्राइवर उन्हें पहचान नहीं पा रहा है। श्रद्धा ने ये वीडियो अपने फोन से ऑटो के साइड मिरर में देखते हुए बनाया है। इस वीडियो में श्रद्धा अपने हवा में लहराते हुए बालों की तरह जिंदगी का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें: मेंस टॉयलेट का इस्तेमाल कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण, खुद ही बताई वजह


इस वीडियो के पर लोग जहां उनकी सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे तो वहीं एक फैन ने लिखा है, 'इस रील को देखकर संडे अच्छा हो गया', को एक ने लिखा, 'कभी कभी मन करता है कि ऑटोड्राइवर बन जाऊं', तो वहीं एक ने लिखा, 'श्रद्धा तुम नकाब में भी सुंदर लग रही हो'।

श्रद्धा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'आपका परफेक्ट संडे कैसा होता है? मेरा तो ऑटो में सवारी करते हुए, बालो का हवा में लहराते हुए और पूराने गाने को सुनती हुं।' इस वीडियो के बैकग्राउंड में लता मंगेशकर का फेमस गाना 'ठंडी हवाएं' चल रहा है। एक्ट्रेस की ये वीडियो शेयर करने के बाद अब तक 17 लाख 90 हजार के आस पास तक लाइक आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें:ऋतिक रोशन को डेट करने के सवाल पर घबराईं मिस्ट्री गर्ल सबा आजाद, दिया ऐसा रिएक्शन


बात करे श्रद्धा के वर्कफ्रंट की तो उन्हें जल्द ही लव रंजन की अनटाइटल्ड की फिल्म में देखा जाने वाला है। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ स्क्रिन शेयर करते नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो फिल्म 'चालबाज इन लंदन' को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने किया किया दीपिका पादुकोण से अपने प्यार का इजहार, उनके साथ गाया 'हमें तुमसे प्यार कितना'