2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋतिक रोशन को डेट करने के सवाल पर घबराईं मिस्ट्री गर्ल सबा आजाद, दिया ऐसा रिएक्शन

ऋतिक रोशन एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें एक अभिनेत्री के साथ डिनर डेट पर जाते हुए स्पॉट किया गया था। यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि सबा आजाद हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 31 Jan 2022, 1:15 PM IST

ऋतिक रोशन को डेट करने के सवाल पर घबराईं मिस्ट्री गर्ल सबा आजाद, दिया ऐसा रिएक्शन

ऋतिक रोशन को डेट करने के सवाल पर घबराईं मिस्ट्री गर्ल सबा आजाद, दिया ऐसा रिएक्शन

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपने रिलेशनशिप की खबरों की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। हलाही में उन्हें एक रेस्टोरेंट के बाहर एक लड़की का हाथ पकड़े स्पॉट किया गया था। इसी दौरान ऋतिक और उस लड़की की डेटिंग की खबरें उड़ने लगीं। मगर दोनों के बीच क्या चल रहा है अभी इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

ऋतिक के साथ स्पॉट की लड़की कोई और नहीं एक्ट्रेस सबा आजाद हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अफवाह फैलने लगी कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके बाद एक अंग्रेजी वेबसाट ई-टाइम्स ने इस मामले को लेकर सबा से कॉन्टैक्ट किया। उनसे सवाल किए गए, मगर सबा ने कॉल पर सवाल तो सुन लिए लेकिन किए गए सवाल का जवाब दिए बिना हीं उन्होंने कॉल काट दिया। उनसे सवाल किया गया था कि ऋतिक के साथ आपकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रही है। सबा ने जवाब दिया, "सॉरी, मैं अभी किसी काम में बिजी हूं। आपको कॉल बैक करूंगी।" इतना कहने के बाद सबा ने कॉल काट दिया। हालांकि, बातचीत के दौरान ऋतिक के साथ अपने रिलेशन को लेकर सबा ने इनकार तो नहीं किया है, मगर बिना कुछ कहे वो इस सवाल से बचती नजर आ रही हैं।


आपको बता दें, सबा बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'दिल कबड्डी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो 2011 में आई फिल्म 'मुझसे फ्रेंडशिप करोगे' में नजर आई थीं। पिछले साल वो फिल्म 'लाइक इश्क' में नजर आ चुकी हैं। सबा एक एक्ट्रेस होने के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक बैंड का हिस्सा भी हैं, जिसे इमाद शाह चलाते हैं।


कुछ लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि सबा म्यूजिशियन हैं, तो शायद ऋतिक के साथ कोई म्यूजिक वीडियो या ऐसे ही किसी प्रोजेक्ट के लिए उनके साथ नजर आई हों। दोनों के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर अभी तक इंडस्ट्री से भी किसी ने कुछ साफ नहीं किया है। अब तो ऋतिक और खुद सबा ही बता सकते हैं कि दोनों के बीच क्या खिचड़ी पक रही है।

यह भी पढ़ें: एक लड़की का हाथ थामें स्पॉट हुए ऋतिक रोशन, फैंस ने पूछा- गर्लफ्रेंड है?


बात करें ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही 'फाइटर', 'विक्रम वेधा', 'वॉर 2' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। तो वहीं सबा आजाद जल्द ही वेब सीरीज 'रॉकेट बॉयज' में नजर आने वाली हैं।

यह भा पढ़ें: कपिल शर्मा ने किया किया दीपिका पादुकोण से अपने प्यार का इजहार, उनके साथ गाया 'हमें तुमसे प्यार कितना'