मनोरंजन

Urfi Javed Outfit : अब चीथड़े लपेटकर रेस्टोरेंट पहुंची उर्फी जावेद, लेटेस्ट ड्रेस का खुद ही उड़ाया मजाक

Urfi Javed latest outfit : उर्फी जावेद (Urfi Javed) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्फी ने बेहद ही अतरंगी ड्रेस पहन रखी है। हैरानी की बात ये हे कि उर्फी ने अपनी ड्रेस के लिए खुद को ही मीडिया के सामने ट्रोल कर दिया।

2 min read
Nov 29, 2022
Urfi Javed latest outfit

Urfi Javed trolled herself : उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर ही अपने अतरंगी आउटफिट से फैंस को हैरान करती हैं। वे हर बार कुछ नया, कुछ अतरंगी ट्राई करती हैं। जिससे उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही कारनामा किया है। हाल ही में उर्फी को एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने जो ड्रेस (Urfi Javed Outfits) पहन रखा था वो किसी के समझ नहीं आया। हैरानी की बात ये है कि खुद इस आउटफिट को पहनकर उर्फी भी कन्फ़्यूज़्ड थीं। इसलिए उन्होंने मीडिया के सामने खुद को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया।

हुआ कुछ यूं कि उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने जो ड्रेस पहन रखी थी, वो कहां शुरू हो रही थी और कहां खत्म हो रही थी, इसका कोई अंदाजा नहीं लग सका। खुद उर्फी भी अपनी ड्रेस की डिजाइन को समझ नहीं पाई। उर्फी ने एक हाफ ब्रा पहनी हुई थी और ड्रेस में एक बड़ा सा कट भी था। उर्फी की इस शॉर्ट ड्रेस (Urfi Javed Outfits) के साथ पैर में एक तरफ स्टॉकिंग था और दूसरे तरफ नहीं, वैसे ही जैसे एक तरफ फुल स्लीव थी और दूसरी तरफ बिल्कुल नहीं। जब वे मीडिया के सामने पहुंची तो फैंस उन्हें ट्रोल करते इससे पहले उन्होंने खुद का ही मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

उर्फी से जब पैपराजी ने उनकी आउटफिट को लेकर पूछा कि उन्होंने क्या पहना है और वो अपने लुक के बारे में क्या बताना चाहती हैं तो उर्फी ने खुद को ट्रोल किया। उर्फी ने मीडिया के सामने कहा कि 'हमेशा की तरह, बस कुछ न कुछ चीथड़े लपेटने थे, लपेट लिए...'। गौरतलब है कि इन दिनों उर्फी जावेद (Urfi Javed) MTV के शो Splitsvilla के 14वें सीजन में नजर आ रही हैं। इसके पहले उन्हें Bigg Boss Ott पर भी देखा गया था। उर्फी आए दिन अतरंगी और अजीबोगरीब आउटफिट पहनकर फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Updated on:
29 Nov 2022 11:22 am
Published on:
29 Nov 2022 11:21 am
Also Read
View All
मोनालिसा नाबालिग, हिंदू है फरमान खान? अब विवादित शादी का वीडियो आया सामने, लड्डू खिलाते आए नजर

IPL में इस टीम की दीवानी हैं 16 साल की मोनालिसा, फरमान खान से जिहादी शादी के आरोप के बीच वायरल हुआ वीडियो

रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

EXCLUSIVE: अंजाने में बने कॉमेडियन, पहले ही शो में बिके सबसे ज्यादा टिकट, एक मोमेंट ने बदल दी विकास कुश शर्मा की जिंदगी

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल