मनोरंजन

ईमेल क्यूं, सीधा मिलने आ जाओ…50 साल के फ्लॉप फिल्म प्रोड्यूसर संग 22 साल की लड़की का चैट देख भड़के यूजर्स

Girl Exposed KRK: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक चर्चा गरमाई हुई है, जिसमें 50 साल के फ्लॉप फिल्म प्रोड्यूसर और 22 साल की एक लड़की के बीच चैट की झलक सोशल मीडिया यूजर्स के सामने आई है। बातचीत में युवक ने बार-बार ईमेल करने की बजाय सीधे मिलने की बात कही।

2 min read
Jan 14, 2026
Girl Exposed KRK (सोर्स: X)

Girl Exposed KRK: आज कल फिल्मी सितारों और डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स की प्राइवेट लाइफ सोशल मीडिया पर खूब एक्सपोज किए जा रहे है। जहां एक तरफ कार्तिक आर्यन, जय भानुशाली और करण औजला जैसे बड़े स्टार्स पर डेटिंग और धोखाधड़ी के दावे किए जा रहे हैं, तो वहीं अब इस लिस्ट में 50 साल के फ्लॉप फिल्म प्रोड्यूसर और क्रिटिक केआरके (Kamaal Rashid Khan) और यूट्यूबर अभिषेक मल्हान (Fukra Insaan) का नाम भी जुड़ गया है।

ये भी पढ़ें

2 करोड़ की मांग… विवादों में बना ये किरदार, गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी ने O Romeo के मेकर्स पर ठोका हर्जाना

फ्लॉप फिल्म प्रोड्यूसर संग 22 साल की लड़की का चैट वायरल

हमेशा अपने विवादित ट्वीट्स के लिए सुर्खियों में रहने वाले केआरके खुद अब एक नई मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं। बता दें, सिमरन नाम की एक लड़की ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने दावा किया है कि केआरके ने उसे पर्सनल मैसेज किया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस मैसेज में केआरके ने 22 साल की सिमरन को 'क्यूट' बताते हुए पूछा कि क्या वो एक एक्ट्रेस है? और बातचीत यहीं नहीं रुकी, केआरके ने उससे पूछा कि क्या वो मुंबई में रहती है, अगर हां तो, ईमेल या मैसेज क्यों, मिलने आ जाओ…। इस वीडियो में ये भी दिख रहा है कि केआरके ने लड़की को अपना मोबाइल नंबर भी शेयर किया है। अब इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग केआरके को खूब ट्रोल कर रहे हैं।

इन आरोपों को झूठा बताया

'बिग बॉस ओटीटी' फेम अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान की भी एक कथित चैट वायरल हुई। इस चैट में अभिषेक पर लड़की के साथ फ्लर्ट करने और अश्लील बातें करने के आरोप लगे है। हालांकि, अभिषेक ने बड़ी ही चतुराई और मजाकिया अंदाज में इन आरोपों को झूठा बताया है। साथ ही, अभिषेक ने एक वीडियो जारी कर कहा, "भाई, मैं एप्पल (iPhone) यूज करता हूं और जो चैट वायरल की जा रही है, उसमें एंड्रॉयड (Android) के इमोजी दिख रहे हैं। अगर आपको कहीं भी मेरी ऐसी चैट दिखे जिसमें एंड्रॉयड वाले इमोजी हों, तो समझ लेना वो फेक है।" उनके इस जवाब ने जहां उनके फैंस को राहत दी, तो वहीं कुछ लोग अब भी इसे लेकर अब भी बहस कर रहे हैं।

बता दें, इन डिजिटल स्टार्स के अलावा बॉलीवुड से भी कई चौंकाने वाले दावे सामने आ रहे हैं। चर्चा है कि कार्तिक आर्यन 17 साल की करीना कुबिलियूट को डेट कर रहे हैं। तो वहीं, जय भानुशाली को लेकर ये दावा किया गया कि उन्होंने अपनी पत्नी माही विज को धोखा दिया। पंजाबी सिंगर करण (करण औजला) पर भी आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी को चीट कर एक अमेरिकी एक्ट्रेस के साथ रिश्ता रखा। दरअसल, डिजिटल युग में इन चैट्स और दावों की सच्चाई क्या है, ये कह पाना अभी मुश्किल है क्योंकि फोटो और मैसेज को आसानी से एडिट(Morphed) किया जा सकता है।

Updated on:
14 Jan 2026 05:25 pm
Published on:
14 Jan 2026 05:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर