Vada Pav Girl Chandrika Dixit Controversy: दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल की पोल खुलने के बाद अब सारी हेकड़ी निकल गई है। अब वड़ा पाव गर्ल माफी मांगते हुए भी नजर आ रही है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
Vada Pav Girl Chandrika Dixit Controversy: दिल्ली में 'वड़ा पाव' बेचकर मशहूर हुईं चंद्रिका दीक्षित आए दिन नए-नए विवादों में फंसती रहती हैं। या यूं कहे वड़ा पाव गर्ल जानबूझकर विवादों की तलाश में रहती है ताकि लाइमलाइट बटोर सके। अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। 'वड़ा पाव गर्ल' पिछले काफी समय से पति पर चीटिंग के आरोप लगाकर एक मुस्लिम लड़के के साथ वीडियो बनाने वालीं चंद्रिका दीक्षित ने अब माफी मांग ली है। जी हां, अब वड़ा पाव गर्ल कहते हुए नजर आ रही है कि उनके लिए सबसे ऊपर धर्म आता है।
'वड़ा पाव गर्ल' ने अब माफी मांगते हुए कहा है कि आज के बाद वो किसी भी मुस्लिम लड़के के साथ नजर नहीं आएगी। वड़ा पाव गर्ल की मानें तो वो एक मुस्लिम लड़के के साथ नजर आ रही थी। वो वीडियोज बना रही थीं लेकिन अब उन्होंने फैसला किया है कि वो ऐसा कुछ नहीं करेंगी। वड़ा पाव गर्ल ने माथे पर तिलक लगाते हुए अब इस बात को स्वीकार किया है कि उनके लिए धर्म सबसे आगे है। वो सभी धर्मों का सम्मान जरूर करती हैं लेकिन वो सनातनी ही हैं और हमेशा वो ही रहेंगी।
दरअसल, हाल ही में चंद्रिका दीक्षित की सच्चाई सामने आई है। पिछले कुछ समय से सार्वजनिक तौर पर ये दावा करती नजर आ रही थीं कि उनके वैवाहिक जीवन में गंभीर समस्याएं चल रही हैं। उन्होंने कई मंचों और इंटरव्यू जैसे फॉर्मेट में ये इशारा किया था कि उनके पति का किसी और के साथ संबंध है। इस वजह से उनके फैंस और फॉलोअर्स भी लगातार उनके समर्थन में खड़े दिखाई दिए। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसमें वो अपने पति के साथ हंसते-मुस्कुराते नजर आईं, जिससे लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो गए।
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कई लोगों का कहना है कि इतने लंबे समय तक जिस विवाद को गंभीर बताया जा रहा था, वो अचानक सामान्य कैसे हो गया। वहीं कुछ लोगों ने इसे सोशल मीडिया पब्लिसिटी से जोड़कर भी देखा और आरोप लगाया कि ये पूरा मामला सिर्फ नौंटकी थी ताकि व्यूज आ सके।