
Vada Pav Girl Exposed Viral Video (सोर्स- एक्स)
Vada Pav Girl Truth Exposed Viral Video: दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' इन दिनों अपने पति के साथ करने वाली नौटंकी को लेकर काफी चर्चाओं में है। पिछले काफी दिनों से चंद्रिका दीक्षित अपने पति से अलग होने का ढोंग कर रही थी और एक मुस्लिम शख्स के साथ वीडियोज बनाकर डाल रही थी लेकिन अब एक वायरल वीडियो के चलते वो पूरी तरह से एक्सपोज हो चुकी है। इतना ही नहीं अब पोल खुलने के बाद वड़ा पाव गर्ल ने एक और वीडियो बनाया है जिसमें वो कहती है कि मजा आ गया कसम से, रायता फैल गया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
दरअसल, चंद्रिका दीक्षित पिछले कुछ समय से सार्वजनिक तौर पर ये दावा करती नजर आ रही थीं कि उनके वैवाहिक जीवन में गंभीर समस्याएं चल रही हैं। उन्होंने कई मंचों और इंटरव्यू जैसे फॉर्मेट में ये इशारा किया था कि उनके पति का किसी और के साथ संबंध है। इस वजह से उनके फैंस और फॉलोअर्स भी लगातार उनके समर्थन में खड़े दिखाई दिए। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसमें वो अपने पति के साथ हंसते-मुस्कुराते नजर आईं, जिससे लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो गए।
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कई लोगों का कहना है कि इतने लंबे समय तक जिस विवाद को गंभीर बताया जा रहा था, वो अचानक सामान्य कैसे हो गया। वहीं कुछ लोगों ने इसे सोशल मीडिया पब्लिसिटी से जोड़कर भी देखा और आरोप लगाया कि ये पूरा मामला सिर्फ नौंटकी थी ताकि व्यूज आ सके।
वीडियो सामने आने के बाद चंद्रिका और उनके पति युगम ने खुद भी एक वीडियो शेयर करके स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की। इसमें दोनों हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते नजर आए और ये हिंट दिया कि उनके बीच पहले ही सुलह हो चुकी थी, लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं किया गया था। उनका कहना था कि निजी मामलों को सार्वजनिक करना सही नहीं लगा, हालांकि पहले शेयर की गई कुछ क्लिप्स के कारण मामला ज्यादा बड़ा बन गया।
चंद्रिका ने ये भी कहा कि सोशल मीडिया पर कई कंटेंट क्रिएटर्स उनके पुराने वीडियो और शूटिंग से जुड़े सीन साझा कर उन्हें गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। उनके अनुसार कुछ क्लिप्स को संदर्भ से हटाकर वायरल किया गया, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। उन्होंने ये भी साफ किया कि कई वीडियो केवल शूटिंग के दौरान रिकॉर्ड किए गए थे, जिन्हें अब अलग तरह से पेश किया जा रहा है।
हालांकि इस पूरे विवाद के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का दौर तेज हो गया है। कुछ यूजर्स ने इस मामले को स्क्रिप्टेड बताकर आलोचना की, तो कुछ ने इसे सोशल मीडिया ट्रेंड का हिस्सा बताया।
Updated on:
20 Apr 2026 04:07 pm
Published on:
20 Apr 2026 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
