मनोरंजन

Vicky Kaushal की फिल्म गोविंदा नाम मेरा की रिलीज डेट आउट, OTT पर इस दिन देगी दस्तक

Govinda Naam Mera OTT Release : विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' की रिलीज को लेकर फैंस में काफी उक्साइटमेंट है। जिसे देखते हुए मेकर्स ने अब फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट जारी कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2022, 12:40 PM IST
vicky_kaushal_kiara_advani_movie_govinda_naam_mera_ott_release_date_out.jpeg
Vicky Kaushal Kiara Advani movie Govinda Naam Mera OTT release date out

Govinda Naam Mera OTT Release : करण जौहर के होम प्रोडक्शन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' की रिलीज डेट का फाइनली अनाउंसमेंट कर दिया गया है। इस फिल्म को थिएटर पर रिलीज न कर ओटीटी (Govinda Naam Mera OTT Release Date) पर रिलीज किया जाएगा। क्योंकि ऐसी खबर थी कि यह बिग बजट फिल्म थिएटर में रिलीज न होकर सीधे डिजिटल विंडो पर दस्तक देगी। जब से इस बात का खुलासा हुआ उसके बाद से ही फैंस में फिल्म की रिलीज डेट को लेकर काफी एक्साइटमेंट थी। जिसे देखते हुए मेकर्स ने 'गोविंदा नाम मेरा' को ओटीटी पर रिलीज करने की तारीख का खुलासा किया है।

बता दें कि विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' (Govinda Naam Mera) एक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर मूवी है। एक परिवार के मजाकिया अंदाज में बेवकूफी भरी हरकतों को दिखाया गया है। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा कियारा आडवाणी (Kiara Advani), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar), वरुण धवन (Varun Dhawan), अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) समेत कई कलाकर एक साथ दिखेंगे। फिल्म को डायरेक्ट शशांक खेतान ने किया है।

फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' (Govinda Naam Mera) को 16 दिसंबर को ओटीटी स्पेस प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने रिलीज डेट के साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक भीइ शेयर किया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही करण जौहर ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। करण ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'लेडीज एंड जेंटलमेन, लगता है @vickykaushal09 ने चूज कर लिया है...#FunVicky! #GovindaNaamMera डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आने वाली है।' उन्होंने बताया कि इस फिल्म की लाइन में फन भी है, ड्रामा भी है, दर्द भी है, दुख भी है, मसाला भी है और रेंज भी है।

Updated on:
18 Nov 2022, 12:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’