
Vikas Kush Sharma Exclusive Interview: स्टैंड-अप कॉमेडियन विकास कुश शर्मा एक बार फिर जयपुर में अपने हयूमर और मस्तमौला अंदाज से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए लौट रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपने करियर से लेकर पर्सनल जिंदगी के कई पहलुओं को पत्रिका के साथ बातचीत करते हुए साझा किया। चलिए जानते हैं विकास के दिल की कुछ बातें-
जवाब- मैं दिल्ली का रहने वाला हूं। मैंने अगस्त 2024 में स्टैंडअप की शुरुआत की थी। मैं कॉमेडियन के अलावा इंटरप्रेन्योर और इन्वेस्टर भी हूं। मेरे मल्टीपल स्टार्टअप्स हैं और स्टैंडअप कॉमेडी में मेरे डेब्यू शो में सबसे ज्यादा टिकट बिके थे। शो का नाम है 'हल्की-हल्की फटी'। मेरी कॉमेडी में 50 प्रतिशत क्राउड वर्क होता है और 50 प्रतिशत जोक्स होते हैं। लोग सोचते हैं कि क्योंकि मैं सिर्फ क्राउड वर्क ही पोस्ट करता हूं तो वही करता हूं लेकिन ऐसा नहीं है। लोग मुझे काफी पसंद और एप्रिशिएट करते हैं। मैं कभी भी स्क्रिप्टिड कॉमेडी नहीं करता हूं। आजकल लगातार पोस्ट करना रिलेवेंट रहने के लिए काफी जरूरी है इसलिए मैं वही करता हूं। मुझे इसमें मजा भी आता है।
जवाब- लोग जो सोचते हैं ना कि ये क्या बोल दिया है, वो लोग समझते नहीं है कि 90 मिनट में ऐसा माहौल बनाना होता है कि किसी को बुरा नहीं लगे। सब लोग आपके साथ सहज रहे। ऐसा लगे कि जैसे दोस्त ही रोस्ट कर रहा है। यही आर्टवर्क है। मैं इसी बात के पैसे लेता हूं। ऐसा रोस्ट करना होता है।
जवाब- नहीं मैं तो अंजाने में स्टैंडअप कॉमेडियन बना हूं। हमारे कैफै हैं 'गुफ्तगु कैफे'। वहां कॉमेडी हुआ करती थी। वो अच्छी नहीं लग रही थी। बहुत सारे कस्टमर्स भी लगातार शिकायत कर रहे थे इसलिए मैंने सोचा कि मैं ही संभालूंगा। उन्होंने मुझे कहा कि ऐसे ही होती है कॉमेडी। मैंने कहा आप रहने दो मैं ही करता हूं। मैं ऐसे ही सीखा हूं। तो वहां से ये सफर शुरु हुआ। इसके बाद बड़े-बड़े कॉमेडियन्स के साथ मैंने शोज किए।
लोग मेरे पास आए मेरे साथ फोटो खिंचवाने के लिए तो बहुत अच्छा लगा। मुझे बहुत प्यार मिला। चार सबसे बड़े कॉमेडियन के बावजूद लोग आपके साथ फोटो खिंचवाए तो समझ में आ जाता है कि ये सब चलेगा। फिर मैंने रील्स डालने शुरु किए और वो काफी वायरल हो गईं। मेरे साथ ये भी हुआ कि मेरे टिकट्स भी काफी बिकने शुरु हो गए। मैं बहुत ज्यादा शुक्रगुजार हूं कि मेरे साथ यही सब हुआ।
जवाब- बहुत सारे कॉमेडियन अच्छा काम करते हैं लेकिन फेवरेट से ज्यादा अपने काम में माहिर जो हैं वो हैं विपुल गोएल। वो बहुत कंसिस्टेंट हैं। वो भी ऐसा काम करते हैं कि कोई उनका बुरा नहीं मानता। बाकी तो सभी ही अपना-अपना काम कर रहे हैं। अभी तो भारत में कॉमेडी और ज्यादा ऊपर जाने वाली है। हालांकि कुछ लोग पहले से ही अपने लोग बिठा देते हैं। मैं नाम नहीं लूंगा किसी का लेकिन वो बड़े कॉमेडियन्स हैं। मेरे शो में ऐसा आजतक नहीं हुआ क्योंकि जिस दिन आपने लोगों को बैठाकर कोई जोक मार दिया उस दिन आपकी क्रिएटिविटी खत्म हो जाएगी क्योंकि विटी होना ही आपका काम है।
जवाब- नहीं नहीं। ऐसा जरूर हुआ था कि कोई घर से ही लड़कर आया था और मेरे कुछ कहने पर वो आपस में लड़ने लगे। लेकिन मैंने उनकी सुलह करा दी। फिर मैडम उठकर चली गईं। फिर मेरे बहुत पूछने पर पता चला। मैंने शो के दौरान ही उनकी आपस में अच्छे से बात कराई। उन्हें आई लव यू बुलवाया। तो मैं बहुत सारे लोगों का पैचअप ऐसे ही करा देता हूं। एक बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने तो मेरे शो के बाद ही शादी करने का फैसला ले लिया।
देखिए लोग परेशान हैं इसलिए लोग कॉमेडी के लिए आते हैं। लोगों को चाहिए कि वो आकर खुलकर हंसे। बाकी मेरे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ कि कोई भी ओफेंड हुआ हो। मैंने 500 से ज्यादा शोज किए हैं और किसी ने बुरा नहीं माना, उसी चीज के पैसे हैं। जब लोग आपके लिए पैसे देकर आते हैं तो बहुत अच्छा लगता है। मैंने हिंदुस्तान में अपने पहले ही साल में 20,000 टिकट बेचे हैं और करियर के दूसरे ही साल में मैं यूएस और कनाडा में शोज करने के लिए जा रहा हूं। लोगों को आठ-आठ साल लग जाते हैं।
जवाब- मैं इंदौर में शो करने के लिए गया हुआ था। एक आंटी अपनी बेटी के साथ आई थीं। उनके चेहरे पर बिल्कुल भी स्माइल नहीं थी। साथ में बेटी बैठी थी वो थोड़ी थोड़ी हंस रही थी। शो के दौरान मुझे लगा कि आंटी को जरूर मेरा कोई जोक बहुत खराब लगा है। लेकिन बाद में जब शो खत्म हुआ तो वो दोनों मां-बेटी मेरे पास आईं। आंटी ने देशभर के डॉक्टरों की फाइल्स दिखाई जहां जहां उनकी बेटी का इलाज हुआ था लेकिन कही से भी उनकी बेटी ठीक नहीं हो पा रही थी। वो डिप्रेशन में थी।
आंटी ने बताया कि पिछले छह महीने से बेटी आपके वीडियोज देखती है और इतने समय बाद अब जाकर थोड़ा हंस पाती है। आंटी ने कहा कि मैं इसलिए नहीं हंस रही थी क्योंकि मैं देख-देखकर ये सोच रही थी कि भगवान ने क्या बनाया है इंसान को कि जहां बड़े-बड़े डॉक्टर मेरी बेटी को हंसा नहीं पाए वहां इसने अपनी कॉमेडी से ऐसा कर दिया। इस बात के बाद मैं कॉमेडी में काफी सीरियस हो गया। मैंने इसे बहुत ज्यादा सीरियल लेना शुरु कर दिया। वो दोनों मेरे गले लगकर काफी रोईं। मैं भी रोने लगा। काफी इमोशनल हो गया था।
जवाब- जाकिर बहुत बढ़िया आदमी है। मैंने उनके साथ काफी बात की। बहुत मस्ती की। उनके साथ डिनर किया। उन्होंने टिप्स तो नहीं लेकिन बहुत अच्छी सलाह दी। उन्होंने कहा कि अपने काम के साथ ईमानदार रहना। अगर लंबे समय तक काम करना है तो। वो बहुत ईमानदार हैं। वो अपने-आप के काम को काफी अच्छे से समझते हैं। उनका काम उनसे अच्छा कोई नहीं कर सकता। कोई जाकिर नहीं बन सकता। वो अपने हाइट्स पर पहुंच चुके हैं। वो अमेजिंग होस्ट हैं। आपके साथ बहुत प्यार से बात करेंगे।
जवाब- हां मुझे फिल्में देखना पसंद है। हालांकि इतना समय नहीं मिल पाता है। शाहरुख खान मेरे फेवरेट एक्टर है। शाहरुख खान की हर फिल्म की बेस्ट है। मुझे 'डीडीएलजे' पसंद है। 'परदेस', 'स्वदेस' काफी पसंद है। डीडीएलजे आप 50 बार भी देख सकते हैं।