मनोरंजन

कॉमेडी छोड़ हॉरर में उतरे वीर दास! ‘बारा नंबर’ के लिए जुटाई दमदार कास्ट, बढ़ा सस्पेंस जानें क्या है इसमें खास

Vir Das unveils cast for psychological horror film: कॉमेडी के फेमस स्टार वीर दास अब हॉरर में कदम रखने जा रहे हैं, जो उनके फैंस के लिए एक नया और रोमांचक अनुभव होगा। उनकी नई फिल्म 'बारा नंबर' में उन्होंने एक दमदार कास्ट इकट्ठा की है, जिससे इस प्रोजेक्ट की उत्सुकता और बढ़ गई है।
2 min read
Jun 11, 2026
Vir Das
Vir Das (IMDb)

Vir Das unveils cast for psychological horror film: एक्टर, कॉमेडियन और फिल्ममेकर वीर दास अपनी नई फिल्म 'बारा नंबर' (Baara Number) को लेकर चर्चा में हैं। ये एक फाउंड-फुटेज साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म होगी, जिसमें कई अनुभवी और टैलेंटेड स्टार नजर आने वाले है। हाल ही में फिल्म की स्टारकास्ट का आधिकारिक ऐलान किया गया, जिसके बाद दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है।

हॉरर फिल्में तभी असर करती हैं जब दर्शक हर लम्हे को सच मान लें

वीर दास ने इसी साल स्पाई कॉमेडी 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया है। 'बारा नंबर' उनकी दूसरी डायरेक्टोरियल फिल्म होगी और इसमें वो खुद भी लीड रोल में होंगे। उनके साथ निहारिका लायरा दत्त, श्रेया पिलगांवकर, सुहैल नय्यर, पूजा सरूप और नवीन कौशिक भी अहम किरदारों में दिखेंगे। बता दें, "हैप्पी पटेल" के को-डायरेक्टर कवि शास्त्री एक बार फिर वीर के साथ जुड़े हैं, लेकिन इस बार वो क्रिएटिव प्रोड्यूसर की भूमिका में रहेंगे।

इतना ही नहीं, फिल्म के बारे में बात करते हुए वीर दास ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को सबसे रोमांचक बनाने वाली बात ये थी कि उनके साथ कई ऐसे स्टार्स हैं जिनके काम की वो सालों से तारीफ करते आए हैं। उनका मानना है कि हॉरर फिल्में तभी असर करती हैं जब दर्शक हर लम्हे को सच मान लें और इस कास्ट ने कहानी को उनकी शुरुआती कल्पना से भी आगे ले जाने का काम किया है।

फिल्म के अंदर इंसानी जज्बातों और साइकोलॉजिकल उलझने

फाउंड-फुटेज हॉरर एक ऐसी कहानी है जिसे "द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट" और "पैरानॉर्मल एक्टिविटी" जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों ने वैश्विक पहचान दिलाई है। इसमें कहानी कैमरे की नजर से बयान होती है, जिससे एक नए और डॉक्यूमेंट्री जैसा एहसास पैदा होता है, जो डर और सच्चाई दोनों को कई गुना बढ़ाता है।

बता दें, फिल्म "बारा नंबर" को सिर्फ बाहरी डर तक सीमित नहीं रखा गया है। फिल्म के अंदर इंसानी जज्बातों और साइकोलॉजिकल उलझनों को भी उतनी ही गहराई से उतारा गया है, जो दर्शकों में खौफ पैदा कर सके। दरअसल, वीर दास इस फिल्म को अपने प्रोडक्शन हाउस जाजू प्रोडक्शंस के बैनर तले बना रहे हैं। "डेल्ही बेली", "गो गोवा गॉन" और वेब सीरीज "कॉल मी बे" जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके वीर के लिए ये फिल्म उनके करियर में एक नया और साहसी मोड़ साबित हो सकती है।

Updated on:
11 Jun 2026 02:05 pm
Published on:
11 Jun 2026 01:10 pm