Virat Kohli Liked Lizlaz Picture: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर इंस्टाग्राम पर विदेशी मॉडल की फोटो लाइक करने के लिए सुर्खियों में आ गई है।
Virat Kohli Liked Lizlaz Picture: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह बनी हैं जर्मन-साउथ अफ्रीकन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लिजलैज जिनकी इंस्टाग्राम पोस्ट पर विराट का लाइक वायरल हो गया। जैसे ही ये स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर सामने आया, फैंस और नेटिजंस के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
दरअसल, लिजलैज ने कुछ समय पहले अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। हल्के नीले रंग की ड्रेस में उनकी तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे थे। लेकिन जब लोगों की नजर इन तस्वीरों पर विराट कोहली के लाइक पर पड़ी, तो मामला तुरंत वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए।
ये पहली बार नहीं है जब विराट कोहली का किसी पोस्ट पर लाइक चर्चा का विषय बना हो। इससे पहले भी अभिनेत्री अवनीत कौर की तस्वीर पर उनका लाइक वायरल हुआ था। उस समय विराट ने सफाई देते हुए कहा था कि ये एल्गोरिदम की वजह से हुआ। अब एक बार फिर ऐसी ही घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।
दिलचस्प बात यह है कि लिजलैज खुद विराट कोहली की बड़ी फैन हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर कहा था कि विराट उनके पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर हैं। यही नहीं, वो आईपीएल में विराट की टीम आरसीबी को भी सपोर्ट करती हैं। ऐसे में उनकी पोस्ट पर विराट का लाइक आना फैंस के लिए और भी दिलचस्प बन गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मामले को लेकर नेटिजंस भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स मजाकिया अंदाज में पूछ रहे हैं कि उनका फोटो एल्गोरिदम कभी लाइक क्यों नहीं करता, तो कुछ लोग इसे सामान्य सोशल मीडिया गतिविधि बता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि एक लाइक को लेकर इतना बवाल होना भी जरूरी नहीं है।
अगर लिजलैज की बात करें तो वो सिर्फ जर्मन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ही नहीं बल्कि कंटेंट क्रिएटर और सिंगर भी हैं। उनके वीडियो खासतौर पर भारतीय संस्कृति, सफर और लाइफस्टाइल से जुड़े होते हैं। यही वजह है कि भारतीय दर्शकों के बीच भी उनकी अच्छी-खासी लोकप्रियता है। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और वो कई बार भारत आ चुकी हैं।
दिलचस्प रूप से, हाल ही में वो हरियाणा में एक शादी समारोह में भी शामिल हुई थीं, जिसकी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। इससे साफ पता चलता है कि भारतीय संस्कृति के प्रति उनका जुड़ाव काफी गहरा है।