मनोरंजन

कौन हैं शाम्भवी शर्मा जिन्होंने ससुर सुदेश बेरी पर लगाए थे गंभीर आरोप, अब एक्टर ने दिया करारा जवाब

Sudesh Berri On Daughter In Law Allegations: दिग्गज अभिनेता सुदेश बेरी ने बहू शांभवी शर्मा के आरोपों पर अपना जवाब दिया है। आखिर कौन हैं शांभवी और अब तक क्या कुछ कर चुकी है, चलिए जानते हैं।
3 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 3:07 PM IST
Sudesh Berry On Daughter In Law Allegations
शांभवी शर्मा-सुदेश बेरी (फोटो सोर्स- IMDb)

Sudesh Berry On Daughter In Law Allegations: टीवी के चर्चित रियलिटी शो एमटीवी रोडीज से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शांभवी शर्मा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने ससुर और दिग्गज अभिनेता सुदेश बेरी को लेकर कुछ बातें कही थीं। शांभवी का आरोप था कि बॉलीवुड में करियर बनाने के दौरान उनके ससुर ने उनकी या अपने बेटे सूरज की कोई खास मदद नहीं की। अब सुदेश बेरी ने इन आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शांभवी को अपने करियर के लिए उनकी मदद की जरूरत ही क्यों है?

सुदेश बेरी ने शांभवी के बयान पर क्या कहा?

स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में सुदेश बेरी ने शांभवी के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि शांभवी का नाम ही देवी के एक रूप से जुड़ा है। ऐसे में उन्हें अपने करियर में उनकी मदद की जरूरत क्यों पड़नी चाहिए? अभिनेता ने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा नए लोगों को प्रोत्साहित किया है और शांभवी को अपनी बेटी की तरह माना है।

सुदेश के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति के करियर में वह एक सीमा तक ही मदद कर सकते हैं। उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान, दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारों का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी सफलता उनकी किस्मत में लिखी थी।

उन्होंने कहा कि शांभवी और सूरज की किस्मत में जो कुछ भी होगा, वह उन्हें उनकी मदद के साथ या उसके बिना जरूर मिलेगा। सुदेश ने शांभवी के बयानों को उनकी मौजूदा मानसिक स्थिति से जोड़कर भी देखा। उन्होंने यह भी कहा कि वह 60 साल से ज्यादा की उम्र में अपनी जिंदगी के सबसे खुशहाल और स्वस्थ दौर में हैं।

कौन हैं शांभवी शर्मा?

शांभवी शर्मा एमटीवी रोडीज के पांचवें सीजन यानी रोडीज 5.0 में नजर आई थीं। साल 2007 में इस शो से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने टेलीविजन, दक्षिण भारतीय फिल्मों और एमटीवी वीजे के तौर पर भी काम किया।

शांभवी की मुलाकात सुदेश बेरी के बेटे सूरज से एक फिल्म के सेट पर हुई थी। इस फिल्म का नाम 'द लिटिल गॉडफादर' था, जिसे सूरज को बतौर लीड एक्टर लॉन्च करने के लिए बनाया जा रहा था। हालांकि, किसी वजह से यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए और एक-दूसरे को डेट करने लगे।

शादी के बाद छोड़ दिया था एक्टिंग करियर

शांभवी ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने शादी की, तब वह अपने करियर के सबसे अच्छे दौर में थीं। उन्होंने कहा कि उनकी शादी मुंबई के एक फिल्मी परिवार में हुई और इसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई।

शांभवी के मुताबिक, शादी के बाद उन्हें अपनी पहचान को लेकर भी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने बताया कि सूरज के कहने पर उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी और दोनों ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। उस समय उन्हें उम्मीद थी कि वह किसी न किसी तरह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी रहेंगी।

उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें लगा था कि शायद उनके ससुर सुदेश बेरी उन्हें इंडस्ट्री में आगे बढ़ाने में मदद करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। शांभवी ने यह भी आरोप लगाया कि सुदेश ने अपने बेटे सूरज के करियर में भी ज्यादा मदद नहीं की। जब उन्होंने दखल दिया, तो कई बार उनके फैसलों की वजह से सूरज को काम के मौके गंवाने पड़े।

एक साल से अलग रह रहे हैं शांभवी और सूरज

शांभवी और सूरज पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों के तलाक की कानूनी प्रक्रिया चल रही है। शांभवी ने बताया था कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है।

अब शांभवी करीब 14 साल बाद भारत लौट आई हैं। उन्होंने अपने इस लंबे दौर को '14 साल का वनवास' बताया है। फिलहाल उनके बयान और सुदेश बेरी की प्रतिक्रिया के बाद यह पारिवारिक मामला मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Updated on:
27 Nov 2026, 3:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

‘पितृसत्ता का चरम रूप, ब्रेनवॉशिंग की हद!’ पाकिस्तानी ड्रामा ‘दर-ए-नजात’ पर भड़कीं महिलाएं, बोली-‘इतना महिला-विरोधी शो कैसे पसंद आ रहा है’

‘द्रोहकाल’ के सेट पर ‘बरखुरदार’ कहकर क्यों मिले थे नसीरुद्दीन शाह, मनोज ने बताई पहली मुलाकात की सच्चाई

‘लॉलीपॉप खाएगी’, ‘कैरेक्टर ढीला है’, बिग बॉस 20 में दोस्ती के नाम पर हुई ऐसी बयानबाजी कि टूट गए रिश्ते, भड़के दर्शक

आरजे महविश ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के पैनिक अटैक के नाटक पर किया खुलासा, लोग बोले- कहीं युजवेंद्र चहल तो नहीं