मनोरंजन

कौन हैं सुबोध शर्मा? ‘आवारापन 2’ के गाने ‘Ve Junoon’ की बने आवाज, रातों-रात चर्चा में आए सिंगर

Awarapan 2 song Ve Junoon: सुबोध शर्मा एक टैलेंटेड सिंगर हैं जिन्होंने हाल ही में फिल्म 'आवारापन 2' के गाने 'वे जुनून' के माध्यम से अपनी आवाज से खूब वाहवाही बटोरी है।
2 min read
Jul 08, 2026
Awarapan 2
Awarapan 2 (instagram:realjawanda986/IMDb)

Awarapan 2 song Ve Junoon: इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। गाने की धुन और बोल के साथ-साथ जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो है इसकी नई आवाज। इस गाने को अपनी आवाज देने वाले सुबोध शर्मा अब अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। लंबे समय तक पर्दे के पीछे काम करने वाले इस स्टार को आखिरकार वो पहचान मिली है, जिसका वो सालों से इंतजार कर रहे थे।

सुबोध शर्मा कौन हैं?

सुबोध शर्मा का जन्म जम्मू में हुआ। उनके पिता पंडित पृथ्वी राज शर्मा सिंगर और कवि रहे हैं। घर का माहौल पूरी तरह संगीत से जुड़ा होने के कारण सुबोध ने बचपन से ही सुर और रियाज के बीच परवरिश पाई। बता दें, कम उम्र में ही उन्होंने संगीत सीखना शुरू कर दिया और बाद में अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई का रुख किया।

इसके बाद एक दशक से भी ज्यादा समय तक सुबोध ने म्यूजिक इंडस्ट्री में बतौर म्यूजिक अरेंजर, कंपोजर और बैकग्राउंड कोलैबोरेटर काम किया। उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में पर्दे के पीछे रहकर योगदान दिया, लेकिन उन्हें वो पहचान नहीं मिली जिसकी उम्मीद हर स्टार करता है। इस दौरान वो अपने पिता के लिखे और तैयार किए गए गानों को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहे।

जानें कैसे बदली सुबोध शर्मा की किस्मत ने

सुबोध शर्मा की किस्मत ने तब करवट ली जब इंस्टाग्राम पर उनका एक सिंगिंग वीडियो फिल्म निर्माता विशेष भट्ट की नजर में आया। उनकी आवाज की सरलता, इमोशन्स और अलग अंदाज ने मेकर्स को प्रभावित किया। इसके बाद उन्हें 'आवारापन 2' के लिए गाना रिकॉर्ड करने का अवसर मिला और इसी से उनकी बॉलीवुड सिंगिंग जर्नी की नई शुरुआत हुई।

'वे जुनून' को सिंगर 'मिथुन' ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल सईद कादरी ने लिखे हैं। रिलीज के बाद गाने को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और कुछ ही समय में इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर भी यूजर्स सुबोध शर्मा की आवाज की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें इंडस्ट्री का नया उभरता हुआ टैलेंट बता रहे हैं।नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी के साथ दिशा पटानी, शबाना आजमी, सलिल आचार्य और सुविंदर विक्की लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म 14 अगस्त को थिएटर में रिलीज होगी।

Updated on:
08 Jul 2026 12:28 pm
Published on:
08 Jul 2026 12:28 pm
Also Read
View All