मनोरंजन

मुस्लिम गायिका ने किसे दी चुनौती? कहा- 25 साल उम्र गुजर गई मेरी राम भजन गाते-गाते, अब्बा नहीं रोक पाए तुम क्या रोकोगे…

Shahnaz Akhtar: कौन है ये मुस्लिम सिंगर जो गाती है सिर्फ राम भजन के गाने। मंच के माध्यम से किसे दी खुलेआम धमकी.
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 May 2024, 3:56 PM IST
Shahnaz Akhtar
Shahnaz Akhtar

Singer Shahnaz Akhtar: मुस्लिम होकर भी माता के भजन और राम भक्ति के गाने गाते-गाते 50 वर्ष की हो चुकी हैं सिंगर। बचपन से ही उन्हें माता के भजन के गाने का शौक था। पहले घर वालों ने इसका विरोध किया। खुद उनके अब्बू उन्हें नहीं रोक सके। विरोधियों के लाख कोशिशों के बावजूद मुस्लिम गायिका ने हार नहीं माना। वह आगे बढ़ती रही। कौन है ये मुस्लिम सिंगर जिसके बारें में हम बात कर रहे हैं, चलिए आपको बताते हैं।

मुस्लिम गायिका शहनाज अख्तर

हम जिस मुस्लिम सिंगर की बात कर रहे हैं उसका नाम है- शहनाज अख्तर। उनका जन्म मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के पास स्थित बरघाट में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। बचपन की उम्र में उन्होंने माता के भजन गाने शुरू कर दिए थे। माता और राम भक्ति के गाने गाते-गाते शहनाज आज 50 वर्ष की हो चुकी हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें गायिका शहनाज अख्तर (Singer Shahnaz Akhtar) स्टेज से विरोधियों को खुलेआम धमकी दे रही हैं।

‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’- स्टेज से विरोधियों को खुलेआम धमकी

शहनाज अख्तर ने अपने शो के दौरान स्टेज से कहा, “20-25 साल उम्र गुजर गई मेरी भजन गाते-गाते, अरे भजन कीर्तन करते-करते तो मेरे अब्बा नहीं रोक पाए, तो मेरे चार विरोधी क्या रोकेंगे। शहनाज अख्तर हूँ मैं। अपन किसे से नहीं डरते, जो भगवाधारी है किसी से नहीं डरते। जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।”

Updated on:
12 May 2024, 3:56 PM IST
Published on: