
Rakhi Sawant Video
Rakhi Sawant Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस Rakhi Sawant ने कहा अनिल अंबानी ने कभी सुष्मिता सेन को महंगी रिंग दी थी। अब मुझे सुष्मिता सेन से भी बड़ी और महंगी रिंग Mukesh Ambani ने दी है। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को देख खूब ठहाके लगा रहे हैं। क्या है सच्चाई लोग जानना चाहते हैं।
राखी सावंत ने कहा, ‘ये अंबानी जी ने दी है मुझे, है ना गुड न्यूज। उनकी बेटे की शादी के लिए। अरे… रिहाना को बुलाने के लिए दिया था न 1000 करोड़ परफॉर्मेंस के लिए। तो ये तो मुझे सिर्फ मुंह दिखाई के लिए दी है, ये देखिए- रियल है। सुष्मिता सेन से भी बड़ी रिंग है मेरे पास। उनको किसने दी थी रिंग, मेरे ख्याल से उनको अनिल अंबानी जी ने रिंग गिफ्ट की थी। लेकिन मुझे अनन्त-राधिका अंबानी की शादी के लिए मुकेश जी ने ये अंगूठी दी है।’
ड्रामा क्वीन का वीडियो देख लोगों ने कहा, ‘ये रिंग तो चोर बाजार की है। ये चोरी करके लाई है।’
Updated on:
6 May 2024, 6:50 PM IST
Published on:
6 May 2024, 6:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.