
Vada Pav Girl Chandrika Gera Dixit Arrested News
Vada Pav Girl Chandrika Gera Dixit: दिल्ली पुलिस ने ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका गेरा दीक्षित को कड़ी मशक्कत के बाद हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तारी की वजह बुधवार, 1 मई को चंद्रिका गेरा दीक्षित और दिल्ली पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक बताई जा रही है। गिरफ्तारी की भनक लगते ही लोग सोशल मीडिया इंफ़्लुवेनसर चंद्रिका (Vada Pav Girl Chandrika Gera Dixit) के समर्थन में उतर गए।
चंद्रिका गेरा दीक्षित की गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग दिल्ली पुलिस की एक्शन पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो वहीं कुछ सही ठहरा रहे हैं।
दरअसल दिल्ली पुलिस ने ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका गेरा दीक्षित को सड़क पर पाव की गाड़ी लगाने से मना किया था। जिसके बाद वायरल गर्ल ने कड़ा विरोध किया था। चंद्रिका दिल्ली के सैनिक विहार में गाड़ी लगाकर लोगों को पाव बेचतीं हैं। आप भी देखें वायरल वीडियो-
Updated on:
3 May 2024, 5:45 PM IST
Published on:
3 May 2024, 5:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.