मनोरंजन

चुपके से ‘धुरंधर 2’ देखने पहुंची यामी गौतम, 3 घंटे 49 मिनट के बाद खुद को देख शर्म से झुकी नजरें, वीडियो वायरल

Yami Gautam Dhurandhar 2 Reaction gone viral: हाल ही में एक्ट्रेस यामी गौतम चुपके से फिल्म 'धुरंधर 2' देखने पहुंचीं, जहां उन्होंने लगभग 3 घंटे 49 मिनट तक फिल्म का आनंद लिया, लेकिन फिल्म में खुद को कैमियो रोल में देखा, तो शर्म से हसते हुए उन्होंने नजरें झुका ली।

2 min read
Mar 28, 2026
फिल्म - 'धुरंधर 2' में यामी गौतम (फोटो सोर्स; X @AlwaysBollywood के द्वारा)

Yami Gautam Dhurandhar 2 Reaction gone viral: फिल्म 'धुरंधर 2' ने थिएटर में सनसनी मचा दी है। 19 मार्च को रिलीज हुई ये फिल्म 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है और फैंस का भरपूर प्यार-पा रही है। हाल ही में, एक्ट्रेस यामी गौतम भी एक भरे हुए थिएटर में ये फिल्म देखने पहुंचीं। इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें वे खूद को कैमियो रोल को देखकर शर्माती हुई नजर आईं।

ये भी पढ़ें

किताबों से निकलकर पेपर तक पहुंचा ‘धुरंधर’! हमजा-रहमान बना एग्जाम का टॉपिक, हुआ वायरल

यामी गौतम ने अपना चेहरा छुपाया

इस वीडियो में यामी गौतम ने अपना चेहरा छुपाया और अपनी बहन सुरिली को चुप रहने का संकेत दिया, ताकि थिएटर में दूसरे लोग उन्हें न पहचान कर सकें। बहन सुरीली ने ये प्यारा-सा वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'एक बार फिर आदित्य धर को सलाम, शानदार फिल्म के लिए। हमें आप पर बेहद गर्व है। मेरी बहन यामी, जो मेरी ताकत हैं, आप सभी को प्यार। चलो अब पार्टी करते हैं।' यामी ने भी इसे शेयर करते हुए लव यू भी लिखा।

इतना ही नहीं, इंटरनेट पर यूजर्स ने यामी के इस स्नेहपूर्ण और उत्साही व्यवहार को खूब सराहा। दरअसल, एक फैन ने लिखा कि धुरंधर 2 में खुद को देखकर यामी कितनी प्यारी लग रही हैं। दूसरे ने बताया कि आदित्य धर ने फिल्म शुरू होने से पहले अपने प्यार यामी गौतम के लिए खास धन्यवाद स्लाइड दिखाई। तो वहीं, तीसरे यूजर ने बताया कि यामी सचमुच एक सच्ची फैन की तरह इस फिल्म का आनंद ले रही हैं और अपने पति का पूरा सपोर्ट कर रही हैं।

यामी गौतम और आदित्य धर की मुलाकात

बता दें, यामी गौतम और आदित्य धर की मुलाकात फिल्म 'उरी' के सेट पर हुई थी, जहां यामी का अभिनय बेहद प्रभावशाली था। इस दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और 4 जून 2021 को ये जोड़ी शादी के बंधन में बंध गई। लगभग 3 साल बाद, 10 मई 2024 को यामी और आदित्य के घर बेटे वेदाविद का जन्म हुआ है।

Updated on:
28 Mar 2026 08:07 am
Published on:
28 Mar 2026 07:58 am
Also Read
View All

अगली खबर