मनोरंजन

खाली प्लॉट में बहा दिया 6000 लीटर पानी, बर्बादी करके बुरे फंसे यूट्यूबर सौरभ जोशी, ट्रोलिंग के बाद अब सपोर्ट में आए फैंस

Youtuber Sourav Joshi Water Controversy: यूट्यूबर सौरभ जोशी एक बार फिर अपने व्लॉग को लेकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। अब उन्होंने एक व्लॉग के लिए कथित तौर पर 6000 लीटर पानी की बर्बादी कर दी है।
3 min read
Jul 21, 2026
Youtuber Sourav Joshi Water Controversy
सौरभ जोशी फिर हुए ट्रोल ( फोटो सोर्स- Youtube/souravjoshivlogs)

Sourav Joshi Water Wastage Controversy: देश के सबसे लोकप्रिय व्लॉगर्स में गिने जाने वाले यूट्यूबर सौरभ जोशी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। हालांकि इस बार वजह कोई नया ट्रैवल व्लॉग या फैमिली वीडियो नहीं, बल्कि पानी की कथित बर्बादी को लेकर उठे सवाल हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो और उससे जुड़ी पोस्ट के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स सौरभ जोशी की आलोचना कर रहे हैं और उन्हें जिम्मेदार नागरिक होने की नसीहत दे रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी के मुताबिक, सौरभ जोशी ने अपने एक व्लॉग की शूटिंग के लिए करीब 6000 लीटर साफ पानी से भरा एक टैंकर मंगवाया। इसके बाद जमीन में गड्ढा खोदकर उसे प्लास्टिक शीट से ढका गया और उसमें पूरा पानी भरकर अस्थायी स्विमिंग पूल तैयार किया गया। वीडियो में पूल का इस्तेमाल करने के बाद पानी का दोबारा उपयोग नहीं किया गया, जिसके चलते कई लोगों ने इसे पानी की बर्बादी बताया। यही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैलने लगा और देखते ही देखते लोगों ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

वीडियो सामने आने के बाद एक्स, इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने सौरभ जोशी की जमकर आलोचना की। कई लोगों का कहना है कि जब देश के कई हिस्सों में लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं और पीने के पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, तब मनोरंजन के लिए हजारों लीटर पानी का इस्तेमाल करना संवेदनशीलता की कमी को दर्शाता है।

कुछ यूजर्स ने लिखा कि एक लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर होने के नाते सौरभ जोशी की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उनके लाखों-करोड़ों दर्शक उन्हें फॉलो करते हैं, इसलिए उन्हें ऐसा संदेश देने वाली गतिविधियों से बचना चाहिए, जिनका समाज पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।

सौरभ जोशी ने समर्थन में आए फैंस

हालांकि हर किसी ने ही सौरभ जोशी की क्लास नहीं लगाई। उनके फैंस उनके सपोर्ट में भी अब गए हैं। उनके फैंस का कहना है कि अगर किसी को उनके व्लॉग्स देखने में कोई परेशानी है तो वो ना देखें। एक यूजर ने आलोचना करने वाले के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- 'मैंने आपकी प्रोफाइल नहीं देखी, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि आपने उन लोगों के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की होगी, जिन्होंने सिर्फ वीडियो बनाने के लिए नदियों में लीटरों दूध बहा दिया था।

हालांकि मैं सौरभ जोशी का न तो फैन हूं और न ही उनका फॉलोअर, लेकिन उन्हें पानी बिल्कुल भी बर्बाद नहीं करना चाहिए था। पानी बेहद कीमती है।हालांकि हर किसी ने ही सौरभ जोशी की क्लास नहीं लगाई। उनके फैंस उनके सपोर्ट में भी अब गए हैं। उनके फैंस का कहना है कि अगर किसी को उनके व्लॉग्स देखने में कोई परेशानी है तो वो ना देखें।

पानी संकट के बीच उठा बड़ा सवाल

भारत के कई राज्यों में हर साल गर्मियों के दौरान जल संकट गंभीर रूप ले लेता है। कई गांवों और कस्बों में लोगों को पीने का पानी जुटाने के लिए रोजाना कई किलोमीटर तक जाना पड़ता है। ऐसे समय में सोशल मीडिया पर यह बहस तेज हो गई है कि क्या सिर्फ कंटेंट या व्यूज़ के लिए इतनी बड़ी मात्रा में पानी का उपयोग उचित माना जा सकता है।

पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई यूजर्स का कहना है कि डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स को मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी ध्यान रखना चाहिए। उनका मानना है कि यदि बड़े क्रिएटर्स संसाधनों का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करेंगे तो उनके दर्शकों तक भी सकारात्मक संदेश पहुंचेगा।

सौरभ जोशी की ओर से नहीं आया कोई बयान

फिलहाल इस पूरे विवाद पर सौरभ जोशी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं सोशल मीडिया पर यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है और यूजर्स इस पर अलग-अलग राय रख रहे हैं।

Updated on:
21 Jul 2026 01:36 pm
Published on:
21 Jul 2026 01:33 pm