मनोरंजन

क्या बॉक्स ऑफिस पर चलेगा ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का जादू? पोस्टर रिलीज होते ही बढ़ा क्रेज

Aryabhatt Ka Zero: फिलहाल 'आर्यभट्ट का जीरो' का पोस्टर रिलीज होते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह और क्रेज देखने को मिला है।
2 min read
Jun 16, 2026
Aryabhatt Ka Zero
Aryabhatt Ka Zero (this photo from x:@taran_adarsh)

Aryabhatt Ka Zero: हिमांश कोहली, सोनाली सहगल और रवि किशन स्टारर 'आर्यभट्ट का जीरो' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। ये फिल्म 7 अगस्त 2026 को थिएटर में दस्तक देगी। पोस्टर सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

फिल्म के टाइटल ने फैंस की दिलचस्पी को और बढ़ा दिया

फिल्म का निर्देशन कमल चंद्रा ने किया है। तो वहीं इसे बीरेंद्र भगत, रवि एस गुप्ता, संजय नागपाल और शिव बालक सिंह ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। बता दें, कमल चंद्रा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर साझा करते हुए फिल्म को अपने लिए बेहद खास बताया और लिखा कि लंबे इंतजार के बाद अब फिल्म का पहला पोस्टर दर्शकों के सामने है और ये सपनों, संघर्षों और 'जीरो' की ताकत को दिखाने वाली कहानी है।

बता दें, फिल्म के टाइटल ने भी फैंस की दिलचस्पी को और बढ़ा दिया है। फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' नाम सीधे तौर पर भारत के महान गणितज्ञ आर्यभट्ट और उनके जरिए दुनिया को दिए गए 'शून्य' के योगदान की याद दिलाता है। दरअसल, फिल्म की पूरी कहानी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन टाइटल और पोस्टर से ये संकेत जरूर मिलता है कि इसमें संघर्ष से सफलता तक पहुंचने की प्रेरणादायक यात्रा दिखाई जा सकती है।

हिमांश कोहली लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं

एक्टर हिमांश कोहली लंबे समय बाद एक बड़े प्रोजेक्ट के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं। तो वहीं, रवि किशन अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं और सोनाली सहगल भी लीड रोल में नजर आएंगी। ऐसे में दर्शकों को एक मजबूत स्टारकास्ट देखने को मिलेगी।

फिलहाल मेकर्स ने फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन पोस्टर रिलीज के बाद फिल्म चर्चा में आ गई है। अब दर्शकों की नजर इसके टीजर और ट्रेलर पर है, जो आने वाले महीनों में रिलीज किए जा सकते हैं। बता दें, 7 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी, ये देखना दिलचस्प होगा।

Updated on:
16 Jun 2026 02:53 pm
Published on:
16 Jun 2026 01:27 pm