एटा

BIG NEWS एटा पुलिस लाइन में एपीओ नूतन यादव की पांच गोलियां मारकर हत्या

पूनम यादव को कुल पांच गोलियां मारी गई हैं। पूनम का शव पुलिस लाइन स्थित उनके सरकारी आवास पर मिला।

2 min read
Aug 06, 2019
BIG NEWS एटा पुलिस लाइन में एपीओ नूतन यादव की पांच गोलियां मारकर हत्या

एटा। एटा के जलेसर न्यायालय में एपीओ (सहायक अभियोजन अधिकारी) के पद पर कार्यरत नूतन यादव (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूनम यादव को कुल पांच गोलियां मारी गई हैं। पूनम का शव पुलिस लाइन स्थित उनके सरकारी आवास पर मिला।

पूनम यादव (35) पुत्री जगदीश प्रसाद यादव आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर की रहने वाली थीं। वह एटा के जलेसर न्यायालय में एपीओ के पद पर कार्यरत थीं। पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में वह भाई के साथ रहती थी। सोमवार को किसी काम से भाई घर चला गया था। इस दौरान अपने सरकारी आवास पर वह अकेली थीं। हत्या की जानकारी तब हुई जब मंगलवार की सुबह काम करने वाली महिला पहुंची। काम करने वाली महिला ने कमरे के अंदर खून से लथपथ पूनम यादव का शव पड़ा देखा।

इसके बाद उसने शोर मचाया तो आवाज सुन कर आसपास के लोग आ गए। जानकारी पुलिस को दी गई। एपीओ की हत्या की जानकारी मिलते ही एसएसपी स्वप्निल ममगई, एएसपी संजय कुमार और न्यायायिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान छानबीन की गई तो नूतन यादव के कमरे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

वर्जन

'एसएसपी स्वप्निल ममगई ने बताया कि महिला अधिकारी के चेहरे और सिर में पांच गोलियां मारी गई हैं। मौके से 32 बोरे के पांच खोखे बरामद हुए हैं। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच कर रही है।'

Updated on:
06 Aug 2019 06:06 pm
Published on:
06 Aug 2019 04:41 pm
Also Read
View All