एटा

जलसाजी का शिकार हुई छात्रा, फ्रॉड ने एटीएम से निकाले रुपए

फ्रॉड ने युवती की मदद करने का झांसा देकर एटीएम बदल लिया और 40000 रुपए निकाल लिए।  
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2018, 6:55 PM IST
Cash Fraud

एटा। योगी सरकार में अपराध कम करने के कितने की दावे किए जा रहे हों इसके बावजूद शातिर बड़ी आसानी से वरदातों को अंजाम दे रहे हैं। एटा में लगातार चोरी, लूट और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ताज़ा मामला एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र के कितबई नगर का है।

मदद करने का झंसा देकर की जालसाजी

कोतवाली नगर क्षेत्र के किदबई नगर निवासी मोहम्मद उमर ने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी बेटी गुड़िया एटीएम लेकर जी टी रोड डाक बगलिया स्थित एक्ससिस बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गयी तो इसी दौरान उसके एक दो बार रुपए निकालने के प्रयास विफल होने पर एटीएम के अंदर एक और लड़का आ गया। लड़के ने युवती की मदद करने का झांसा देकर एटीएम बदल लिया और 40000 रुपए निकाल लिए। जब गुड़िया को इस बात का पता चला तो उसके होश उड़ गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

बता दें कि शहर में एटीएम से हुई ये पहली चोरी की घटना नहीं है इससे पूर्व में भी एटीएम से चोरी और जालसाजी की कई वारदात हो चुकी हैं। इन सभी वारदात का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। गुड़िया ने इस जालसाजी की जानकारी जब अपने परिजनों को दी तो आनन फानन में गुड़िया के परिजन एटीएम पहुंचे लेकिन तब तक चूना लगा कर जलासाज फरार हो चुका था। इसके बाद परिजनों ने गुड़िया को कोतवाली ले जाकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि अभियोग पंजीकृत किया गया है। एटीएम के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही शातिर अपराधी को पकड़ लेगी।

Published on:
Also Read
View All