एटा

बाइक सवार बदमाशों ने महिला टीचर पर की फायरिंग, देखें वीडियो

-टीचर इस फायरिंग में बाल-बाल बच गई। -पहुंची पुलिस ने महिला टीचर से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2019, 5:05 PM IST
Etah Firing
बाइक सवार बदमाशों ने महिला टीचर पर की फायरिंग, देखें वीडियो

एटा। बाइक सवार बदमाशों द्वारा महिला टीचर पर फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी हालांकि टीचर इस फायरिंग में बाल-बाल बच गई। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला टीचर से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।

यह भी पढ़ें- दुखियारी मां के आंसू सिर्फ up police को नहीं दिखाई देते, जानिए क्या है मामला, देखें वीडियो

क्या है मामला

दरअसल पूरा मामला थाना आवागढ़ के पुनहैरा गांव का है जहां के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दीपा देवी महिला अध्यापक की तैनाती है। वह रोज की भांति सुबह अपनी स्कूटी से विद्यालय में पढ़ाने जा रही थीं कि तभी विद्यालय से थोड़ी दूर पहले ही उनकी स्कूटी पर किसी ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि जब तक दीपा देवी कुछ समझ पातीं इतनी देर में बदमाश मौके से फरार हो गए।

वहीं गोली की आवाज सुनकर दीपा देवी ने तत्काल 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षका पर चलाई गई गोली को मौके से बरामद कर लिया है। वहीं ग्रामीणों की मानें तो इस फायरिंग की घटना को लोग संदिग्ध मान रहे हैं क्योंकि शिक्षिका पिछले कुछ समय से अपना ट्रांसफर चाह रही थी, उसको लेकर भी लोग अनुमान लगा रहे हैं कि ये हमला उन्होंने अपना ट्रांसफर कराने के लिए तो नहीं कराया।

वर्जन

वहीं एएसपी संजय कुमार ने बताया कि गाड़ी में गोली के निशान हैं और पुलिस को बुलट भी मिल गई है। मुक़दम्मा पंजीकृत कर लिया है, जांच की जा रही है।

-संजय कुमार, एएसपी

Published on:
Also Read
View All