8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुखियारी मां के आंसू सिर्फ UP Police को नहीं दिखाई देते, जानिए क्या है मामला, देखें वीडियो

-चार माह पूर्व डेढ़ साल के बच्चे का मेला से हो गया था अपहरण-पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की, बरामदगी का प्रयास न करने का आरोप-दर-दर की ठोकरें खा रही मां, पुलिस अधीक्षक ने दिया आश्वासन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 27 Jul 2019, 2:05 PM IST

Crime

दुखियारी मां के आंसू सिर्फ UP Police को नहीं दिखाई देते, जानिए क्या है मामला, देखें वीडियो

कासगंज। जिले में चार माह पूर्व कुतुबपुर मेले से अगवा किए गए डेढ़ वर्षीय मासूम का कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजन चार माह से बेटे को बरामद करने गुहार लगा रहे हैं। पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार घुले को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। मां की आँखों के आंसू सूखते नहीं है। मां के आंसुओं से हर कोई द्रवित है। ये आंसू सिर्फ पुलिस वालों को दिखाई नहीं देते हैं।

यह भी पढ़ें- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खण्डपीठ स्थापना के लिए तेज होगा आंदोलन

अप्रैल में बहन की गोद से छीन ले गए थे बदमाश
चार माह से बेटे की बरामदगी की गुहार में दर-दर की ठोकरें खा रही मां सुखदेवी ने बताया कि वह आठ अप्रैल, 2019 को लगने वाले गांव कुतुबपुर मेले में अपनी सात वर्षीय बेटी अनुष्का और डेढ़ वर्षीय बेटा मयंक को लेकर गई थी। बेटी अनुष्का के गोद में बैठे मयंक को कुछ अज्ञात लोग छीनकर ले गए। कासगंज पुलिस ने अज्ञात में बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की तलाश में कोई ठोस प्रयास नहीं किये। यहीं वजह रही कि बच्चे की बरामदगी नहीं हो सकी। दलित और गरीब होने के कारण पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। साफ तौर पर कहा कि अगर हमारा बच्चा नहीं मिला तो भूख हड़ताल और आत्मदाह करेंगे।

यह भी पढ़ें- Rekha की निधि से बदलेगी Hema Malini के संसदीय क्षेत्र के स्कूल की तस्वीर

पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा
उधर मामले में पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि पूर्व में परिजनों को जिन लोगों पर शक था, उन्हें उठाकर पूछताछ की गई थी, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। आज फिर इन्होंने नये लोगों पर शक जाहिर किया है। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरा प्रयास कर रही है कि बच्चा बरामद हो जाए।