मथुरा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खण्डपीठ स्थापना को लेकर आंदोलन तेज होगा। लम्बे समय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खण्डपीठ स्थापना के लिए आंदोलन जारी है। खण्डपीठ स्थापना संघ युवा, मथुरा के संयोजक एड. ललित शर्मा ने बताया कि खण्डपीठ के लिए अधिवक्ताओं का आंदोलन लम्बे समय से चल रहा है। यह आंदोलन अधिवक्ताओं तक सीमित रहा है, जबकि खण्डपीठ का लाभ जितना अधिवक्ताओं को मिलेगा उतना ही यहां की जनता को भी मिलेगा। दूसरी तरह से देखा जाए तो आम आदमी को खण्डपीठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बनने से ज्यादा सहूलियत होगी। इतने लम्बे समय तक खण्डपीठ के लिए आंदोलन चलने के बाद भी परिणाम नहीं आने के कारणों पर भी खण्डपीठ स्थापना संघ युवा ने विचार विमर्श किया है। संघ इस निर्णय पर पहुंचा है कि इस आंदोलन को गति दी जाए।