एटा में घर गिरने की घटना से हड़कंप मच गया। जिसके मलबे में एक ही परिवार के आठ लोग दब गए। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया।
फर्रुखाबाद में लगातार हो रही बारिश और जल भराव के कारण एक मकान गिर गया। जिसके नीचे आठ लोग दब गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य चलाया। जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। एक की मौत हो गई। एक मासूम की हालत गंभीर बताई जाती है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार ने बताया कि पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा से मिलने वाली राहत दिलाई जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना थाना राजा का रामपुर क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के नगला जैत गांव में एक मकान भर-भरा कर गिर गया। जिसके मलबे के नीचे आठ लोग दब गए। मकान गिरते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने राहत और बचाव कार्य चलाया। घायलों को बाहर निकल गया। लेकिन तब तक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि सात अन्य घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 2 साल के मासूम की हालत चिंता जनक है। घायल विमलेश ने बताया कि सभी एक परिवार के हैं। घायलों में अनिल, उनकी पत्नी शीलू, अनमोल पलक, अंकुर आदि शामिल है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि घर गिरने की घटना में आठ लोग दब गए थे। जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक मासूम जिसकी उम्र करीब 2 साल है का उपचार चल रहा है। जिसकी हालत चिंताजनक है। परिवार के अन्य सभी सदस्य ठीक है। पीड़ित परिवार को
दैवीय आपदा के अंतर्गत मदद दिलाई जाएगी।