एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र में 15 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया।
Etah Crime News: एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र में 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का भयानक मामला सामने आया है। किशोरी मेला देखकर घर लौट रही थी। तभी गांव के एक युवक और उसके दो साथियों ने उसे नहर के पास ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। लड़की अपनी सहेलियों के साथ मेला देखने गई थी। रात में जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार को चिंता होने लगी।
किशोरी शाम करीब अपनी सहेलियों के साथ मेला देखने गई थी। रात सहेलियां घर लौट आईं, लेकिन लड़की नहीं आई। परिवार वालों ने सहेलियों से पूछा तो पता चला कि वह मेले से पहले ही घर जाने के लिए निकल गई थी। मां ने मोबाइल पर संपर्क किया, तो लड़की रोते हुए सारी बात बताई। उसने बताया कि गांव का ही सूरज ने उसे बहला-फुसलाकर नहर के पास ले गया। वहां सूरज के दो अन्य दोस्त पहले से मौजूद थे। तीनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले भी सूरज ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
जब लड़की घर नहीं लौटी तो परिजनों ने बहुत खोजबीन की। फोन पर बात करने के बाद जब सच्चाई पता चली तो पूरा परिवार सदमे में आ गया। लड़की की मां ने तुरंत जलेसर थाने में तहरीर दी। पीड़िता की मां ने पुलिस को पूरी घटना बताई और मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। परिवार अब न्याय की उम्मीद लगा रहा है।
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सूरज नामजद आरोपी है और उसके दो साथी अज्ञात हैं। पुलिस ने तुरंत पीड़िता का मेडिकल कराया है। जलेसर थाने की टीम आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। पुलिस ने गांव में दबिश देना शुरू कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। खासकर लड़कियों के अभिभावक बहुत चिंतित हैं। लोग कह रहे हैं कि मेलों और सार्वजनिक जगहों पर लड़कियों की सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत है। किशोरी की उम्र सिर्फ 15साल है, जो नाबालिग है। इसलिए कानून के तहत यह बहुत गंभीर मामला माना जा रहा है। परिवार अब किशोरी की मानसिक स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहा है।