एटा

महिला से यूपी पुलिस का यह दरोगा करता है अश्लील बात, पूछता है उससे अंतरंग जानकारी…ऑडियो वायरल होते ही खुली पोल

एटा में एक शर्मनाक मामला आया है, यहां कानून का रक्षक ही शर्मनाक हरकत करने लगा। मामला एक दरोगा से जुड़ा है जिसका महिला से अश्लील बात करते ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है।

less than 1 minute read
Jan 14, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, पुलिस इमेज

एटा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक वर्दीधारी ही यूपी पुलिस की छवि पर दाग लगा रहा है। यह ऑडियो बागवाला थाने में तैनात दरोगा चंद्रशेखर गौतम का है आडियो क्लिप मंगलवार रात वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप है। वायरल ऑडियो में दरोगा बागवाला क्षेत्र की एक विवाहित महिला से न सिर्फ अश्लील बातें करता सुनाई दे रहा है, इतना ही नहीं वह मिलने के लिए लालच भी दे रहा है।

ये भी पढ़ें

मकर संक्रांति पर बदलेगा मौसम! यूपी के इन जिलों में होगी जोरदार बारिश, लखनऊ से झांसी तक अलर्ट

दरोगा का ऑडियो क्लिप वायरल, महिला से करता था अश्लील बात

ऑडियो सुनने में सामने आया है कि दरोगा महिला से यह पूछता है कि उसका पति कहां है। जब वह घर पर नहीं होता है तब दरोगा अश्लील बाते करना शुरू कर देता है। वह उसके पति को गालियां भी देता है। महिला को कोई पुत्र नहीं है इस पर भी वह एक बार मौका देने की मांग करता है। बात बात में दरोगा हमेशा महिला के अंतरंग अंगों का जिक्र करता है और पति, पत्नी के बीच निजी संबंधों पर भी चर्चा करता है।

यह ऑडियो क्लिप 22 मिनट 54 सेकेंड का है, महिला ने जब यह ऑडियो अपने पति को सुनाया तो पूरे गांव में इसकी चर्चा फैल गई। बताया गया कि दो दिन पहले दरोगा किसी काम से महिला के गांव गया था, जहां से उसने महिला का मोबाइल नंबर लिया था। और उसके बाद सोमवार की रात में उसे फोन मिला दिया।

पीड़िता गांव प्रधान के साथ एसएसपी श्याम नारायण सिंह से मिली और पूरे मामले की शिकायत करते हुए क्लिप उन्हें सौंपी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को एसएसपी ने दरोगा चंद्रशेखर गौतम को निलंबित कर दिया है, विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए है।

ये भी पढ़ें

अब खुले मैदान नहीं, AC हॉल में होंगी RSS की बैठकें! आगरा में तैयार हुआ माधव भवन

Published on:
14 Jan 2026 02:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर