एटा

UP Panchayat Chunav : वोटिंग से पहले दो जगह खूनी संघर्ष, एक की मौत

UP Panchayat Chunav 2nd Phase Voting से पहले खूनी संघर्ष में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Apr 2021, 1:39 PM IST
photo_2021-04-19_13-19-41.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
एटा. UP Panchayat Chunav 2nd Phase Voting. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज लखनऊ, वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। वोटिंग से एक दिन पहले दो जगह हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत हो गई है। एटा जिले की कोतवाली देहात क्षेत्र के बावसा गांव में प्रदीप कुमार जैन (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। दूसरी वारदात कोतवाली नगर क्षेत्र में की है, जहां मोहल्ला यदुवंश नगर निवासी प्रवीण कुमार (28) पुत्र जगदीश सिंह को गोली मारी गई। वह गंभीर हालत में आगरा के अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों घटनाओं के आरोपी फरार हैं।

दोनों वारदातों की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस इस पर अभी तक कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। एसपी ओपी सिंह के मुताबिक, दोनों मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इन 20 जिलों में आज हो रहा है मतदान
यूपी पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, वाराणसी और आजमगढ़ में 19 अप्रैल को चुनाव होगा।

Published on:
Also Read
View All