एटा

विवाहिता से अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या

मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक के पड़ोस में रहने वाली विवाहिता से लम्बे समय से अवैध संबंध चले आ रहे थे, जिसके कारण ही उसके पति और परिजनों ने युवक को कई बार घेरकर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Aug 2019, 5:12 PM IST
Feature image

एटा। युवक की अवैध संबंधों के चलते गला घोंटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक के पड़ोस में रहने वाली विवाहिता से लम्बे समय से अवैध संबंध चले आ रहे थे, जिसके कारण ही उसके पति और परिजनों ने युवक को कई बार घेरकर जान से मारने की धमकी भी दी थी। फिलहाल पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह सामने आने पर कार्रवाई की बात कहते नजर आये।

यहां का है पूरा मामला

पूरा मामला थाना रिजोर क्षेत्र के गांव फ़फोतू का है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक के पड़ोस की विवाहिता से अवैध संबंध थे। विवाहिता का पति मृतक को कई बार घेरकर जान से मारने की धमकी दे चुका था। परिजनों ने मृतक की प्रेमिका के पति सहित उनके परिजनों पर युवक की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के बाद गांव में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है।

क्या कहना है पुलिस का

वहीं एएसपी संजय कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
4 Aug 2019, 5:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All