एटा

BIG NEWS एटा में युवक की गोली मारकर हत्या

देहात कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज रोड पर युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Nov 2018, 2:59 PM IST
Murder
BIG NEWS एटा में युवक की गोली मारकर हत्या

एटा। जनपद में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हत्या और लूट जैसी आपराधिक घटनाएं आए दिन हो रही हैं। एक बार फिर देहात कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज रोड पर युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

रंजिशन हुई हत्या

चंद्रपाल नामकक युवक कल देर रात्रि घर से जल्द लौटकर आने की बात कहकर निकला लेकिन सुबह उसका शव अलीगंज रोड पर दीनबंधु दीनानाथ डिग्री कॉलेज के समीप खेत में शव पड़ा मिला है। घटना के पीछे गांव के ही रामनरेश से पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक 22 वर्षीय चंद्रपाल थाना बागवाला के सरमनपुर का रहने वाला था और चांदपुर गाव में रहकर टैम्पो चलाता था। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Published on:
Also Read
View All