24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : महिला की हत्या का पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी देखकर सभी रह गए दंग

पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल व एक तमंचा भी बरामद किया है। महिला की हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

2 min read
Google source verification
police

VIDEO : महिला की हत्या का पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी देखकर सभी रह गए दंग

शामली। जनपद में 25 अक्टूबर की सुबह हुई महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में महिला के प्रेमी मांगेराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल व एक तमंचा भी बरामद किया है। महिला की हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। महिला की हत्या का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।

यह भी पढ़ें : दिवाली से पहले बाजार में सफेद शर्ट पहने पहुंचे 'ये' तो मच गई भगदड़

बता दें कि यह वारदात जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गौशाला रोड की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर निवासी महिला मौसम सिंह की 25 अक्टूबर की सुबह करीब 4:00 बजे अज्ञात युवक के द्वारा तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की यह वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

यह भी पढ़ें : शाहरूख खान सबसे चैलेंजिंग रोल के लिए अपने जन्मदिन पर कर रहे मेरठ को याद, जानिए पीछे की पूरी कहानी

पुलिस सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस के आधार पर पूरे मामले की तफ्तीश में लगी तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। महिला की हत्या महिला के कथित प्रेमी मांगेराम के द्वारा की गई थी। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी मांगेराम को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें : भीषण सड़क हादसे में स्टेट बैंक की महिला मैनेजर की दर्दनाक मौत, पति गंभीर

एसपी दिनेश कुमार का कहना है कि आरोपी मांगेराम ने बताया कि उसका मौसमी देवी के साथ करीब 3 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसी को लेकर मौसम देवी की हत्या की है। हालांकि अब मौसम देवी की हत्या के बाद आरोपी पछता रहा है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व एक 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। इस वारदात का खुलासा करने वाली टीम को 10,000 रुपये का इनाम भी दिया है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग