22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरूख खान सबसे चैलेंजिंग रोल के लिए अपने जन्मदिन पर कर रहे मेरठ को याद, जानिए पीछे की पूरी कहानी

शाहरूख खान ने छह लाख रुपये में ठीक करार्इ थी मेरठ घंटाघर की घड़ी, फिल्म की शूटिंग को अनुमति नहीं मिल पायी थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 2 Nov 2018, 12:51 PM IST

meerut

शाहरूख खान सबसे चैलेंजिंग रोल के लिए अपने जन्मदिन पर कर रहे मेरठ को याद, जानिए पीछे की पूरी कहानी

मेरठ। सुपर स्टार शाहरूख खान दो नवंबर को जन्मदिन मना रहे हैं। यह जन्मदिन उनके लिए बेहद खास है आैर साथ-साथ मेरठ के लिए भी। दरअसल 21 दिसंबर 18 को रिलीज होने वाली उनकी नर्इ फिल्म 'जीरो' में वह अपने कॅरियर के सबसे चैलेंजिंग रोल 'बौने' के रूप में दिखार्इ देंगे। उनके इस रोल में मेरठ का भी अहम योगदान है। इसलिए इसलिए इस जन्मदिन पर शाहरूख खान मेरठ को याद कर रहे हैं आैर मेरठ के लोग किंग खान को बड़े शिद्दत से याद कर रहे हैं। आनंद एल. राय की फिल्म 'जीरो' में शाहरूख खान सबसे अलग रोल में दिखार्इ देंगे। शाहरूख के इस जन्मदिन पर बहुचर्चित फिल्म का ट्रेलर मुंबर्इ के वडाला के सिनेमाघर में लांच किया गया। यह फिल्म मेरठ पृष्ठभूमि पर आधारित है। ट्रेलर लांच के मौके पर मेरठ की गलियों आैर मेले का निर्माण भी किया गया। इसमें मेरठ के लजीज व्यंजन भी रखे गए। फिल्म 'जीरो' की पृष्ठभूमि मेरठ लेने का आइडिया भी शाहरूख खान का था, क्योंकि शाहरूख का मेरठ से पुराना नाता रहा है। बचपन में जब वह अपने मामा के यहां आते थे तो मेरठ की गलियों में खूब घूमते थे। इसलिए यह जन्मदिन शाहरूख आैर मेरठ के लिए खास बन गया है।

यह भी पढ़ेंः प्रदेश में महिलाआें के उत्पीड़न को लेकर जागी योगी सरकार, जारी किया यह WhatsApp Number

पहले फिल्म की शूटिंग होनी थी मेरठ में

इस फिल्म की शूटिंग पहले मेरठ शहर में ही होनी थी, लेकिन यहां जिन इलाकों में शूटिंग होनी थी, वे बहुत संवेदनशील हैं। जिला व पुलिस प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। इसलिए शाहरूख आैर निर्देशक आनंद एल. राय ने मेरठ की पृष्ठभूमि का हूबहू सेट मुंबर्इ में ही तैयार करवाया गया, ताकि घंटाघर, टाउनहाल समेत फिल्म के सभी सीन सजीव लगें।

यह भी पढ़ेंः ट्रक से दो हिस्सों में कटकर मौत हुर्इ थी कनक की, 17 महीने बाद बेटी ने सपने में कहा- मैं आ रही हूं मां...आैर फिर अा गर्इ!

फिल्म में मेरठ शहर के यहां के हैं सीन

शाहरुख खान की फिल्म में घंटाघर आैर इसके आसपास के इलाके के कर्इ सीन रखे गए हैं। इनमें घंटाघर,टाउन हाल,नगर निगम,लाला का बाजार, वैली बाजार,खैर नगर,अहमद रोड,जली कोठी, सोतीगंज,कोतवाली,तीन मस्जिदें और एसएसपी आॅफिस आदि शामिल हैं। दरअसल, शाहरुख खान के मामा लाला का बाजार में रहते थे। बचपन में वह यहां कर्इ बार आए थे,तो यहां का माहौल उनके मन में था, इसलिए वो अपनी फिल्म में लाला का बाजार आैर इसके आसपास के सीन फिल्माना चाहते थे।

यह भी पढ़ेंः Hashimpura Kand: 22 मर्इ 1987 तारीख जुबां पर आते ही यहां के लोगों की कांप जाती है रूह, मोहल्ले में 12 साल तक शादी नहीं हुर्इ थी

शाहरूख ने घंटाघर की घड़ी ठीक करार्इ थी

पहले जब मेरठ में घंटाघर के आसपास शूटिंग करने की बात शुरू हुर्इ थी, तो अभिनेता शाहरुख खान को पता चला कि घंटाघर की घड़ी ठीक रखरखाव नहीं होने के कारण खराब पड़ी है। तब उन्होंने इस घड़ी को ठीक करवाने के लिए छह लाख रुपये भिजवाए थे आैर घंटाघर की घड़ी ठीक करार्इ थी।

एेसी है शाहरूख की फिल्म 'जीरो'

क्रिसमस के मौेक पर 21 दिसंबर 18 को रिलीज होने वाली फिल्म में शाहरूख के साथ कैटरीना कैफ व अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। शाहरूख इसमें एक बौने व्यक्ति की भूमिका में है, उन्होंने माना है कि यह उनके कॅरियर का सबसे चैलेंजिंग रोल है। इसमें वह मेरठ की खड़ी बोली के साथ-साथ अपने मन में बसी मेरठ की गलियों में शूटिंग करते दिखार्इ देंगे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग