16 IAS officers transferred, Shubhrant Kumar Shukla Etawah, Ashutosh Mohan Kannauj DM उत्तर प्रदेश में 16 आईएएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है जिनमें 6 जिलाधिकारी हैं। इनमें इटावा, कन्नौज, अयोध्या, चंदौली, अमेठी, बदायूं जिला शामिल है।
16 IAS officers transferred: Shubhrant Kumar Shukla Etawah, Ashutosh Mohan Kannauj DM उत्तर प्रदेश में 16 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इटावा, कन्नौज, अयोध्या, चंदौली, अमेठी, बदायूं के जिलाधिकारी बदले गए हैं। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त आदि के कार्य क्षेत्र में भी परिवर्तन किया गया है। शुभ्रांत शुक्ला कुमार शुक्ला को इटावा का जिलाधिकारी बनाया गया है जबकि आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को कन्नौज का डीएम बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला को इटावा का जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि विशेष सचिव मुख्यमंत्री और अपर निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को कन्नौज के जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है। इसके साथ ही इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया है।
अयोध्या के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह को विशेष सचिव अवस्थाना एवं औद्योगिक विकास विभाग बनाया गया है। जबकि चंदौली के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या का जिलाधिकारी, प्रयागराज नगर निगम के नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली का जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर सीलम सई तेजा को प्रयागराज नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।
संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर मृणिली अविनाश जोशी को जौनपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। अमेठी जिलाधिकारी निशा को मिशन निदेशक राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश के पद पर भेजा गया है। नगर आयुक्त नगर निगम सहारनपुर संजय चौहान को जिलाधिकारी अमेठी, विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग शिपू गिरी को नगर आयुक्त नगर निगम सहारनपुर बनाया गया है।
मिशन निदेशक राष्ट्रीय आयुष मिशन महेंद्र वर्मा को सचिव उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के पद पर भेजा गया है। बदायूं की जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव को विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग बनाया है। मुजफ्फरनगर के मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया को अपर आयुक्त राज्य कर गौतम बुद्ध नगर, संयुक्त मजिस्ट्रेट मेरठ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण को मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर, प्रतीक्षारत आईएएस राजकुमार-1 को विशेष सचिव ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश के पद पर भेजा गया है।