6 feet long cobra trapped between two dogs इटावा में घर के पालतू कुत्ते अचानक भौंकने लगे। कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर घर वाले सतर्क हो गए। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा तो उनके रोंगटे खड़े हुए।
6 feet long cobra trapped between two dogs इटावा के एक घर के पालतू कुत्ते अचानक भौंकने लगे। जिसकी आवाज सुनकर घर वाले भी जाग गये। शंका पर घर वालों ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो खौफनाक मंजर सामने आया। कुत्ते कोबरा सांप के ऊपर भौंक रहे थे। जो फन उठाकर फुंफकार मार रहा था। यह देखकर घरवालों के होश उड़ गए। आनन-फानन वन विशेषज्ञ को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे विशेषज्ञ ने अपने शिकंजे में लिया और जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद घर वालों ने राहत की सांस ली। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोऑपरेटिव बैंक के पास रहने वाले प्रेम किशोर द्विवेदी के घर में अचानक कुत्ते भौंकने लगे। कुत्तों की भौंकने की आवाज सुनकर घर के सभी सदस्य सतर्क हो गए। प्रेम किशोर ने सीसीटीवी फुटेज को देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। घर के दोनों कुत्ते कोबरा सांप के ऊपर भौंक रहे थे। उन्होंने वन जीव विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष त्रिपाठी इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डॉक्टर आशीष त्रिपाठी ने सतर्कता से कोबरा को प्लास्टिक के पाइप के माध्यम से थैली में सुरक्षित किया और उसे जंगल में छोड़ दिया।
इस विषय में डॉ आशीष त्रिपाठी ने बताया कि कब्र का दंश काफी खतरनाक होता है। जिसमें न्यूरोटोक्सिक विष भरा होता है। जिसके काटने से मनुष्य की तांत्रिक तंत्र प्रभावित हो जाती है। तेज दर्द, सूजन और सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। लकुवा के लक्षण आ जाते हैं। 1 घंटे के भीतर एंटी वेनम ना दिया जाए तो मरीज की मौत भी हो जाती है। ऐसे में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।