इटावा

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त, भाजपा विधायक के भाई की दर्दनाक मौत

Agra Lucknow Expressway car accident इटावा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा विधायक के भाई की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल है। घटना के समय सभी आगरा से लखनऊ की तरफ आ रहे थे। ‌

2 min read
Nov 21, 2025
फोटो सोर्स- पत्रिका

Agra Lucknow Expressway car accident इटावा के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया। जब कार चालक की अदला बदली हो रही थी। उसी समय पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भाजपा विधायक के भाई सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची यूपीडा की टीम ने एंबुलेंस से घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान विधायक के भाई की मौत हो गई। जबकि दो अन्य का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम बच गया। बीजेपी विधायक इटावा के लिए निकल पड़े। घटना लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे कुदरेल के पास की है।

ये भी पढ़ें

पत्नी की हत्या कर आरोपी शव के पास बैठा रहा, पुलिस को फोन कर दी जानकारी, मचा कोहराम

आगरा से लखनऊ आ रही थी कार

उत्तर प्रदेश के इटावा के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा हो गया। जब आगरा से लखनऊ जा रहे हैदरगढ़ बाराबंकी से भाजपा विधायक दिनेश रावत के भाई मिथिलेश रावत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के समय कार में दिलीप पटेल और कार चालक हाफिज भी मौजूद थे। कार अभी कुदरैल के पास पहुंची थी कि ड्राइवर को झपकी लगी। इसके बाद ड्राइवर ने कार रोक दी और ड्राइवर बदलने की चर्चा होने लगी। जैसे ही कार का दरवाजा खोला गया। वैसे ही पीछे से अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घर में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मिथिलेश रावत को मृत घोषित कर दिया। ‌दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मिथिलेश रावत के घर में कोहराम मच गया। विधायक दिनेश कुमार रावत की घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। ‌

Also Read
View All

अगली खबर