इटावा

बिना टिकट यात्रा कर रही महिला ने दिया बेटी को जन्म, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ

Baby Born in Train इटावा में चलती ट्रेन में चित्रकूट की रहने वाली महिला ने बेटी को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। लेकिन दोनों बिना टिकट के ट्रेन की यात्रा कर रही थी।
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2025, 9:17 AM IST
ट्रेन में प्रसव (फोटो सोर्स- पत्रिका वीडियो ग्रैब)
फोटो सोर्स- पत्रिका वीडियो ग्रैब

Baby Born in Train इटावा में अमृतसर से कटिहार जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस में महिला को प्रसव पीड़ा हुई। इसकी जानकारी होते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। उस समय गाड़ी टूंडला रेलवे स्टेशन के निकट से गुजर रही थी। अगला स्टॉपेज इटावा था। इसके पहले कि गाड़ी इटावा पहुंचती। महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। इटावा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जच्चा बच्चा दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में जाया गया। जहां दोनों स्वस्थ हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि सास-बहू बिना टिकट के यात्रा कर रही थी।

चित्रकूट की रहने वाली महिला

उत्तर प्रदेश के इटावा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आम्रपाली एक्सप्रेस 15708 जैसे ही रुकी। स्टेशन पर हलचल बढ़ गई। आम्रपाली एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में रेलवे स्टाफ सहित आरपीएफ महिला कांस्टेबल पहुंच गई। जनरल डिब्बे से एक महिला और उसके परिवार वालों को उतार लिया गया। घटनाक्रम के अनुसार अमरपाली एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में 32 वर्षीय विमला पत्नी बादल निवासी करका पड़रिया मानिकपुर चित्रकूट यात्रा कर रही थी। जो पंजाब के सारंधी से कानपुर आ रही थी। गाड़ी फुल स्पीड में चल रही थी। इसी बीच टूंडला स्टेशन के निकट विमला को प्रसव पीड़ा होने लगी। सास ने साथ चल रही। उसने यात्रियों को इसकी जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए यात्रियों ने कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी।

जिला अस्पताल ले जाया गया

इटावा रेलवे स्टेशन ट्रेन पहुंचती। इसके पहले ही विमला ने एक बेटी को जन्म दिया। आम्रपाली एक्सप्रेस रात 10.20 पर इटावा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके पहले ही एंबुलेंस के साथ रेलवे स्टाफ और रेलवे पुलिस महिला कांस्टेबल के साथ मौजूद थी। बिमला और उसके सास को बच्चे सहित जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों के स्वास्थ्य की जांच की गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के अनुसार जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। लेकिन सास-बहू बिना टिकट यात्रा कर रही थी। उनके पास कोई टिकट नहीं मिला। ‌

Updated on:
6 Oct 2025, 9:17 AM IST
Published on: