इटावा

टिकट चेकिंग के दौरान टीईटी से विवाद, चलती ट्रेन से महिला ने लगा दी छलांग, टुकड़ों में मिला शरीर

Dispute with TTE, woman jumping from a moving train हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग पर टीईटी से विवाद के बाद महिला मानसिक रूप से इस कदर परेशान हो गई कि उसने ट्रेन से छलांग लगा दी। रेलवे पुलिस को शव टुकड़ों में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Nov 27, 2025
चलती ट्रेन से महिला ने लगाई छलांग (फोटो सोर्स- पत्रिका)
फोटो सोर्स- पत्रिका

Dispute with TTE, woman jumping from a moving train इटावा में विचलित करने वाली घटना सामने आई है। जब पटना से आनंद विहार जा रही सुपरफास्ट ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान महिला से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। यह घटना देख डिब्बे के अंदर हड़कंप मच गया। यात्रियों ने 139 पर सूचना दी। सूचना पाकर रेलवे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की स्थिति को देखकर पुलिस वालों के रोंगटे खड़े हो गए। महिला का हाथ 200 मीटर दूर मिला। रेलवे पुलिस ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला का पति नौसेना में तैनात है और इस समय उसकी पोस्टिंग चेन्नई में है।‌ पुलिस ने टीईटी को दादरी स्टेशन पर उतार लिया। घटना साम्हो-भरथना स्टेशन के बीच की है।

महिला दिल्ली जा रही थी 

उत्तर प्रदेश के इटावा के दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर पोल संख्या 1132 के पास दर्दनाक हादसा हो गया। जब एक यात्री ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर जानकारी दी कि चलती ट्रेन से महिला गिर गई है। सूचना पाकर पोल संख्या 1132 के पास पहुंची जीआरपी टीम को रोंगटे खड़े कर देने वाला दृश्य दिखाई पड़ा। घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर महिला का हाथ मिला। ब्लूटूथ भी मिला। काफी प्रयासों के बाद महिला का आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान आरती यादव निवासी अहरौली शेख भोगनीपुर कानपुर देहात के रूप में हुई।

दूसरी ट्रेन का आरक्षित टिकट था महिला के पास 

महिला गले, हाथ, उंगलियों और कानों में पीले धातु के आभूषण पहने थी। लेकिन मोबाइल और पर्स नहीं मिला। पुलिस की छानबीन में पता चला कि ट्रेन में संतोष नाम के टीईटी से महिला की बहस हुई थी। जो किसी दूसरी ट्रेन का आरक्षित टिकट लेकर यात्रा कर रही थी। इसी बात को लेकर टीईटी से विवाद हो गया था। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि आरती ने चलती ट्रेन से ही छलांग लगा दी। अब आरपीएफ टीईटी से पूछताछ कर रही है। 

2019 में आरती की हुई थी शादी

घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार आरती की शादी 2019 में हुई थी। उसका पति अजय यादव नौसेना में है और इस समय चेन्नई में है। आरती के बच्चे नहीं थे। जिसका इलाज कराने के लिए वह दिल्ली जाती थी। पता चला घटना से एक घंटा पहले उसने अपनी मां और ननद से फोन पर बातचीत की थी। जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि महिला गलत ट्रेन में चढ़ गई थी। जिसको लेकर टीईटी से विवाद हुआ था। प्राइमरी जांच में जानकारी हुई कि महिला ने विवाद के बाद चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। घटना की जांच की जा रही है।

Updated on:
27 Nov 2025 03:22 pm
Published on:
27 Nov 2025 03:21 pm