इटावा

Etawah News: अविवाहित बनकर रचाया रिश्ता, शादी का झांसा देकर शोषण, सच्चाई खुली तो परिवार को दी जान से मारने की धमकी

Marriage Promise Exploitation Case: इटावा में युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देने और शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी के शादीशुदा होने का पता चलने पर युवती ने विरोध किया तो उसे पीटा गया और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
2 min read
Jun 02, 2026
symbolic image
आगरा में महिला ने पति की हत्या करके शव को बाथरूम में दफनाया (फाइल फोटो- पत्रिका)

Love Trap Case in Etawah: इटावा जिले के कोतवाली क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के अनुसार फक्कड़पुरा निवासी युवक ने खुद को अविवाहित बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और धीरे-धीरे प्रेम संबंध स्थापित कर लिए।

आरोपी ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है तो उसने संबंध तोड़ने का फैसला किया, जिससे पूरा विवाद शुरू हो गया। इसके बाद युवती ने डायल 112 पुलिस को सूचना भी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत करी तो युवक नाराज हो गया और युवती के परिवार को धमकी देने लगा।

विरोध करने पर परिवार को भी दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता का आरोप है कि सच्चाई सामने आने के बाद उसने आरोपी से दूरी बना ली, जिससे वह बौखला गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार दबाव बनाने लगा और विरोध करने पर उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसके भाई समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी, जिससे घर में दहशत फैल गई। लगातार मिल रही धमकियों के चलते परिवार मानसिक तनाव में आ गया और खुद की सुरक्षा को लेकर भयभीत रहने लगा।

हाईवे के पास मारपीट, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

पीड़िता ने बताया कि 28 मई को जब वह लाइब्रेरी जा रही थी, तभी आरोपी ने रास्ते में उसे रोक लिया और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं, उसी दिन दोपहर में नेशनल हाईवे स्थित एक होटल के पास आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। लगातार उत्पीड़न और धमकियों से परेशान होकर युवती ने कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और कार्रवाई की जा रही है। दोनों पक्ष एक दूसरे को पहले से जानते है।इस बात को ध्यान में रखते हुए जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Updated on:
02 Jun 2026 10:56 pm
Published on:
02 Jun 2026 10:56 pm