इटावा

इटावा मर्डर मिस्ट्री में आया दिलचस्प मोड़, छोटी बहन को लेकर बड़ी बहन गयी थी प्रेमी से मिलने

उत्तर प्रेदश के इटावा के कैलामऊ में हुई दो बहनों के हत्यारों का नाम अब सामने आ गया है
2 min read
Apr 19, 2018
etawah news

इटावा. उत्तर प्रेदश के इटावा के कैलामऊ में हुई दो बहनों की हत्या ने पूरे एरिया में दहशत मचा दी थी।इन बहनों के हत्यारों का नाम अब सामने आ गया है। दोनों बहनों का हत्यारा बड़ी बहन संध्या का प्रेमी निकला। संध्या का किसी और के साथ अफेयर होने के शक के चलते उसने उसे दुनिया से अलविदा कर दिया।

सस्पेंस से उठा पर्दा

संध्या अपने प्रेमी विनीत जाटव से संबंध खत्म करना चाहती थी। विनीत को शक था कि उसका किसी और के साथ अफेयर है। उसने संध्या को खेत में बुलाया, जहां वह अपनी छोटी बहन शालू के साथ गयी थी। विनीत ने संध्या का किसी और के साथ अफेयर होेने पर विरोध किया, जिसपर दोनों की कहासुनी हो गयी। इसी बात से तिलमिलाए विनीत ने संध्या को गोली मार दी। किसी को इस का सच न पता लगे, इसके लिए विनीत ने शालू को भी मौत के घाट उतार दिया।

बता दें कि विनीत शराब के नशे में था और उसके साथ उसके तीन साथी मौजूद थे। तीनों के साथ मिलकर विनीत ने संध्या और शालू को मौत के घाट उतार दिया।

परिजनों को हुआ शक

शौच का बहाना बना कर गयीं दोनों बहनें जब काफी देर तक नहीं लौटींं, तो घबराए परिजनों ने उन्हें ढूंढने की कोशिश की। बावजूद इसके जब संध्या और शालू का कोई अता पता नहीं लगा, तो परिवार वालों ने पुलिस में उनकी गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों ने इस मामले की जांच की। जांच में पता लगा कि शौच करने गयीं दोनों बहनों का शव सुबह खेत में पड़ा मिला। डबल मर्डर से गांव में गुस्से का माहौल छा गया। इसके बाद मामले की जांच में पता लगा कि संध्या और विनीत का काफी समय से अफेयर था। पुलिस ने फिरोजाबाद से विनीत और उसके दोस्त अतिवीर को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में दो अन्य आरोपी बाबू और रंजित भी पकड़े गए। विनीत के एक दोस्त ने बताया कि करीब दो महीने पहले ही संध्या ने विनीत से संबंध खत्म कर दिए थे। इस बात से विनीत काफी परेशान था। इसी बारे में बात करऩे के लिए उसने संध्य़ा को खेत में बुलाया, जहां उसकी हत्या कर दी गयी।

इस बात पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि बसरेहर(इटावा)अन्तर्गत गांव केलामऊ में 2 सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।इस मामले में वे शोकाकुल परिवार से मिले। उन्होंने कहा कि पूरे देश में बहन-बेटियों के खिलाफ घट रहे बर्बर व शर्मनाक अपराध की घटनाओं ने हर मां-बाप को चिंता में डाल दिया है। दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्यवाही करे सरकार।

Published on:
19 Apr 2018 06:29 pm