4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो सगी बहनों की गोली मारकर की हत्या, पुलिस भी हैरान, देखें वीडियो

जनपद में दिनदहाड़े दो बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

2 min read
Google source verification
Two real sisters murdered in etawah up

इटावा. जनपद में दिनदहाड़े दो बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिससे दोनों बहनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लेकिन लोगों के मन में अभी बात यह खटक रही है कि दोनों बहनों की हत्या करने की वजह क्या थी। इस बात को लेकर पुलिस के साथ फोरेन्सिक टीम ने घटना स्थल पर हत्या के सबूत खोजना शुरू कर दिए हैं।

फोरेन्सिक टीम ने सबूत खोजना किया शुरू

जिले में मंगलवार की सुबह बसरेहर इलाके में दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हर कोई इस घटना के लेकर हैरान है कि दो बहनों की हत्या आखिर किस वजह से की गई। पुलिस के साथ फोरेन्सिक टीम ने घटना स्थल पर हत्या के सबूत भी खोजना शुरू कर दिए हैं। पुलिस को घटना स्थल के पास से कारतूस के खोखे भी मिले हैं। पुलिस और भी सबूत जुटाने की कोशिश में लगी हुई।

गांव वालों ने दी थी पुलिस को सूचना

लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम दोनों बहनें शौच के लिए घर से निकली थीं। उसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंची। घर वालों ने दोनों बहनों के लापता होने की सूचना भी पुलिस को दी थी। फिर खुद भी उन्होंने दोनों बहनों को खोजना शुरू कर दिया था। आज सुबह के समय दोनों सगी बहनों के शव एक साथ पाए जाने के बाद गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इस डबल मर्डर की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के सभी अधिकारी जांच में जुट गए।

कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है पुलिस

एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया है कि इस घटना का खुलासा जल्द से जल्द किया जाएगा। लेकिन अभी इस हत्याकांड के बारे में पुलिस कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। एसएसपी ने बताया है कि हत्या का कारण अभी तक साफ नहीं हुआ है। पुलिस ने दोनों बहनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इटावा शहर में भी दोनों बहनों की हत्या से हड़कम्प मच गया है।