इटावा

इटावा में साधु के बाल पकड़ कर खींचा, लातों से की पिटाई, दो को किया गया गिरफ्तार

Beating of monk: इटावा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर साधु के बाल पकड़कर खींचने और पिटाई का मामला सामने आया है। रेलवे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Apr 09, 2026
फोटो सोर्स- ChatGPT

Sadhu beaten up at Etawah Junction railway station: इटावा में साधु के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जिसमें दो व्यक्ति मिलकर एक साधु को पीट रहे हैं। साधु का बाल पकड़ करके काफी दूर तक खींचा गया। मौके पर खड़े लोगों ने पूरे घटनाक्रम को देखा। कुछ लोग बचाने के लिए आगे आए। घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने साधु से पूछताछ की और दोनों हमलावरों के खिलाफ तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। जीआरपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिनको अदालत में पेश किया जा रहा है। घटना इटावा जंक्शन रेलवे स्टेशन की है।

ये भी पढ़ें

प्रयागराज में माफिया अशरफ के करीबी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

साधु की पिटाई, बाल पकड़ कर खींचा गया

उत्तर प्रदेश के इटावा के जंक्शन रेलवे स्टेशन के गेट पर उस समय अफरातफरी मच गई। जब एक साधु की दो युवकों ने पिटाई कर दी। ‌इसके पहले साधु की बेइज्जती भी की। साधु के बाल पकड़कर करीब 15 से 20 मीटर खींचते ले गए। पास में दो पुलिस वाले भी खड़े दिखाई पड़ रहे है। लेकिन दोनों युवकों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। पिटाई के दौरान मौके पर खड़े कुछ लोग बचाने के लिए आए। जिसका असर दोनों हमलावरों पर पड़ा। इधर बाबा ने भी खड़े होकर पलटवार किया। दोनों हमलावरों में एक बिहार राज्य का तो दूसरा बुलंदशहर का रहने वाला है।

जीआरपी ने मिली तहरीर के आधार पर दर्ज किया मुकदमा

इटावा जंक्शन जीआरपी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने मामले को संज्ञान में लिया और विक्की झा निवासी वैशाली बिहार और शिवकुमार निवासी बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने साधु देवेंद्र बाबू पुत्र मनु लाल निवासी बहादुरपुर आगोठिया औरैया की पिटाई की है।

इन धाराओं में दर्ज किया गया

देवेंद्र बाबू की तहरीर पर जीआरपी थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352, 351 (2), 126, 135 और 170 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। कार्रवाई करने वालों में उप निरीक्षक कोमल कुंतल, कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह शामिल थे। ‌रेलवे स्टेशन पर साधु के साथ हुई मारपीट की घटना का लोगों ने वीडियो बनाकर के सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिस पर तमाम प्रकार की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ‌

Also Read
View All